Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी की तरफ से कैंडल मार्च

उत्तर प्रदेश सरकार को स्थगित करके लागू किया जाए राष्ट्रपति राज: राजीव कुमार लवली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 30 Sep 2020

Last updated on: Sep 30, 2020, 00:00 IST

आज यहां आजाद समाज पार्टी वह भीम आर्मी की तरफ से उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई मनीषा वाल्मीकि को इंसाफ दिलवाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया जो लुधियाना के चांद सिनेमा से होते हुए लुधियाना जालंधर बायपास पहुंचा, जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका गया। मार्च की अगुवाई करते हुए  आजाद समाज पार्टी पंजाब के प्रधान राजीव कुमार लवली व मालवा जोन के इंचार्ज एडवोकेट इंद्रजीत सिंह,भीम आर्मी लुधियाना के प्रधान रवि राव और अंबेदकर नवयुवक दल के प्रधान बंसी लाल प्रेमी  ने कहा कि देश की बेटी से दरिंदगी करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को भी फटकार लगाई और कहां के प्रदेश में ऐसी वारदातों होना इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। राजीव कुमार लवली और एडवोकेट इंद्रजीत ने कहा कि उत्तर प्रदेश आंकड़ों के मुताबिक देश का सबसे अधिक जुर्म वाला प्रदेश बन गया है, उन्होंने कहा कि राज्य की योगी सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही जिसके कारण उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

कैंडल मार्च में सैकड़ों की तादाद में लुधियाना वासी शामिल हुए जिन्होंने ना सिर्फ मनीषा बाल्मीकि को श्रद्धांजलि दी उस को इंसाफ दिलाने की भी मांग की उन्होंने कहा कि आज के युग में जब नारी सब के समान है ऐसे में मनीषा के साथ ऐसी दरिंदगी होना और उसको मौत के घाट उतार देना बेहद निंदनीय है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सोई हुई सरकार को जागना चाहिए, और प्रदेश में जो ऐसी घटनाएं हो रही हैं उन पर काबू पाना चाहिए, उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली और हैदराबाद में भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं जिससे इंसानियत शर्मसार हुई है पर इसके बावजूद दोबारा ऐसी घटना होनी बेहद शर्मसार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को डिसमिस करके राष्ट्रपति राज लगाना चाहिए । इस कैंडल मार्च में शहर के बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया इस दौरान आजाद समाज पार्टी के पंजाब प्रधान और भीम आर्मी के नेता शामिल हुए जिन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की  और साथ ही दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए सोई हुई उत्तर प्रदेश सरकार को जगाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि तोशी खुलेआम घूम रहे हैं। अरुण भट्टी ,रवि रॉव ,शिवचरण ,रामा चौहान ,बलराज ,डॉक्टर रंजीत सिंह ,डॉ इंदरजीत ,बलविंदर गोल्डी,एडवोकेट राम जी सुमन,डा रविंदर सरोए,रोहित,बब्लू,राजेश भारती, बंसी लाल ,कर्मराजवीर,डॉ रविंदर सरोए,शाहरूख,राहुल,रणजीत,सरपित राय,मोहम्मद मुरतजा व परमिंदर राणा,कुलवंत सिंह  आदि उपस्थित थे। 

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Ludhiana , Hathras gangrape

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD