Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा खटकड़ कलां के शहीद भगत सिंह मेमोरियल के रख-रखाव के लिए 50 लाख रुपए का ऐलान

महान शहीद के 113वें जन्म दिवस पर शहीद-ए-आज़म को श्रद्धा के फूल भेंट किये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) , 28 Sep 2020

Last updated on: Sep 28, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को खटकड़ कलां स्थित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह मेमोरियल के रख-रखाव के लिए 50 लाख रुपए का ऐलान किया जहाँ वह आज महान शहीद के 113वें जन्म दिवस के मौके पर शहीद के पैतृक गाँव में श्रद्धा के फूल भेंट करने आए थे।भारतीय आज़ादी के संघर्ष में भगत सिंह और दूसरे शहीदों के बहुमूल्य योगदान और साहसी भावना को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को इन महान क्रांतिकारियों के उच्च विचारों पर चलना चाहिए।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अंडेमान और निकोबार टापू की सेलुलर जेल के अपने दौरे को याद करते हुये कहा कि उस जेल में भारत को आज़ाद करवाने वाले अनेकों क्रांतिकारियों को बर्तानवी साम्राज्यवाद की तरफ से दी काले पानी की सजा के दौरान बहुत कष्ट बर्दाश्त करने पड़े।शहीद भगत सिंह के समाधी स्थल पर श्रद्धांजलि भेंट करने के समय मुख्यमंत्री के साथ कुल हिंद कांग्रेस के जनरल सचिव और पंजाब मामलों के इंचार्ज हरीश रावत भी थे। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ और लोक सभा मैंबर परनीत कौर भी उपस्थित थे।पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शहीद-ए-आज़म को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये लोगों को इस धरती के बेटे महान शहीद के नक्शे-कदमों पर चलते हुए सीख लेने का न्योता दिया।

इस मौके पर दूसरों के अलावा पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, चरनजीत सिंह चन्नी, ओ.पी. सोनी, तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, साधु सिंह धर्मसोत, अरुणा चौधरी, बलबीर सिंह सिद्धू, भारत भूषण आशु और सुंदर शाम अरोड़ा उपस्थित थे।संसद मैंबर परनीत कौर, जसबीर सिंह डिम्पा, चौधरी संतोख सिंह, गुरजीत सिंह औजला, डा अमर सिंह और मुहम्मद सदीक के अलावा विधायक राणा गुरजीत सिंह, कुलजीत सिंह नागरा, दर्शन सिंह बराड़, सुरिन्दर डावर, संगत सिंह गिलजियां, डा. राज कुमार वेरका, डा. राज कुमार चब्बेवाल, सुरजीत सिंह धीमान, नत्थू राम, दलवीर सिंह गोलडी, अमरीक सिंह ढिल्लों, डा हरजोत कमल, गुरकीरत सिंह कोटली, गुरप्रीत सिंह जी.पी., हरप्रताप सिंह अजनाला, हरमिन्दर सिंह गिल, प्रगट सिंह, परमिन्दर सिंह पिंकी, कुलबीर सिंह ज़ीरा, अंगद सिंह सैनी, बलविन्दर सिंह लाडी, संतोख सिंह भलाईपुर, इन्दु बाला, सुनील दत्ती, राजिन्दर बेरी, सुखविन्दर सिंह डैनी, फतेहजंग सिंह बाजवा, सत्कार कौर, चौधरी सुरिन्दर सिंह, दर्शन लाल मंगूपुर, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, लखवीर सिंह लक्खा, अवतार सिंह हेनरी, सुशील कुमार रिंकू, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह वैद्य, संजीव तलवाड़, डा. धर्मवीर अग्निहोत्री, जोगिन्द्र लाल, सुखजीत सिंह लोहगड़, दविन्दर सिंह घुबाया और बलविन्दर सिंह धालीवाल उपस्थित थे।इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेअरमैन लाल सिंह और प्रदेश कांग्रेस के सचिव कैप्टन सन्दीप सिंह संधू भी मौजूद थे।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Khatkar Kalan , SBS Nagar , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD