Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेल मंत्री राणा सोढी द्वारा शहीद-ए -आज़म भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर हॉकी प्रेमियों के लिए तोहफ़ा

फिऱोज़पुर में साढ़े पाँच करोड़ की लागत के साथ बिछेगी हॉकी ऐस्टोटरफ़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Sep 2020

Last updated on: Sep 28, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने सोमवार को शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह के 113वें जन्म दिवस के मौके पर हॉकी प्रेमियों को तोहफ़ा देते हुये फिऱोज़पुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हॉकी ऐस्टोटरफ़ बिछाने का ऐलान किया।यहां जारी प्रैस बयान में जानकारी देते हुये राणा सोढी ने बताया कि देश के नौजवानों के लिए सबसे बड़े प्रेरणास्रोत शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस के मौके पर नौजवानों के लिए यह बहुत बड़ा तोहफ़ा है कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों के बहुत ज़रूरी ऐस्टोटरफ को फिऱोज़पुर में लगाने का फ़ैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि साढ़े पाँच करोड़ की लागत के साथ बिछाई जाने वाले इस ऐस्टोटरफ़ से फिऱोज़पुर समेत हॉकी के गढ़ माने जाते इस शहर और पास के शहरों फरीदकोट, मोगा और तरन तारन को भी बड़ा फ़ायदा होगा।खेल मंत्री ने आगे बताया कि ऐस्टोटरफ़ बिछाने के उपरांत हर साल शहीद भगत सिंह हॉकी कप करवाया जायेगा जिसमें देश के नामी खिलाड़ी हिस्सा लिया करेंगे।जि़क्रयोग्य है कि फिऱोज़पुर शहर के एक ही परिवार ने महान हॉकी औलम्पियन (हरमीत सिंह, अजीत सिंह और गगन अजीत सिंह) समेत सैंकड़े हॉकी खिलाड़ी पैदा किये हैं। फरीदकोट ने सैनी बहनों, रजिन्दर सिंह सीनियर, चन्द सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह जैसे बड़े खिलाड़ी पैदा किये हैं। इसके अलावा मोगा और तरन तारन जिलों की भी भारतीय हॉकी को महान देन है।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए हर संभव यत्न कर रही है। राज्य सरकार की खेल नीति इस दिशा की तरफ एक सही कदम है क्योंकि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंटों के लिए चैंपियन पैदा करने की तरफ लक्षित है और न सिफऱ् नौकरियाँ मुहैया करवाती है और अलग-अलग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की इनामी राशि को बढ़ाने पर ज़ोर देती है, बल्कि पंजाब में मज़बूत और उच्च स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को यकीनी बनाने पर भी ज़ोर देती है।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Khatkar Kalan , SBS Nagar , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD