Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने कृषि बिलों पर भाजपा द्वारा अकालियों की कड़ी आलोचना के बाद भी सत्ता के साथ चिपके रहने की अकाली दल की लालसा का मज़ाक उड़ाया

सुखबीर द्वारा हरसिमरत के इस्तीफे को ‘परमाणु बम’ कहने पर व्यंग्य करते हुए कहा, यह तो फुस्स पटाख़ा भी नहीं निकला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2020

Last updated on: Sep 26, 2020, 00:00 IST

विवादित कृषि बिलों को लेकर एक-दूसरे के खि़लाफ़ सौदेबाज़ी कर रही पुरानी सहयोगी पार्टियाँ अकाली दल और भाजपा द्वारा सार्वजनिक तौर पर आपस में दोष लगाने की खेली जा रही राजनीति का मज़ाक उड़ाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कहा कि अकालियों द्वारा एन.डी.ए. गठजोड़ न छोडऩा उनकी तरफ से सत्ता हासिल करने की ख़्वाहिश और लालच को सिद्ध करता है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अकाली दल पंजाब और किसानों की कीमत पर सत्ता सुख का भोग करने वाले आखिऱी पड़ावों पर हैं, इसके बावजूद कि उनकी हिस्सेदार पार्टी भाजपा द्वारा सार्वजनिक तौर पर उनको अपमानित किया जाता है। उन्होंने अकाली दल के दोहरे मापदण्डों और किसानी भाईचारे के प्रति चिंता की पूर्ण कमी का पर्दाफाश किया। वह भाजपा के उस बयान का हवाला दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने कृषि बिलों पर किसानों को मनाने का काम अकालियों पर छोड़ दिया था।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अकाली अभी भी किसान विरोधी और लोग विरोधी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हिस्सा क्यों हैं, जिन्होंने कॉर्पोरेट घरानों के साथ मिलकर किसानों को रोज़ी-रोटी से वंचित करने और पंजाब को बर्बाद करने की साजिश रची है। उन्होंने कहा कि अकाली दल अभी भी राजसी तौर पर बने रहने के लिए अपना हर प्रयास एवं साधन बरतने की कोशिश कर रहा है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अकाली दल के प्रधान द्वारा शर्मनाक तरीके से दोहरी बोली बोलने की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पंजाब भर में किसानों में फैले व्यापक गुस्से के बाद अपनी राजसी साख बचाने के लिए हरसिमरत कौर द्वारा केंद्रीय मंत्रालय से इस्तीफ़ा देने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सुखबीर बादल केंद्र सरकार से अकाली दल को बाहर कर लेंगे, परन्तु ऐसा नहीं हुआ है।

ग़ैर-संवैधानिक और ग़ैर-प्रजातांत्रिक कृषि बिलों के द्वारा कॉर्पोरेट घरानों के पास हित बेचने वाली केंद्र सरकार की लगातार हिमायत करने के लिए अकालियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल ने पूरी तरह से अपने राजसी भरोसे योग्यता को गंवा दिया है या नए कानूनों पर अड़चने खड़ी की हुई हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के ख़ात्मे के लिए बादल ही जि़म्मेदार हैं।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि किसानों की अकालियों के प्रति नाराजग़ी से लेकर भाजपा से निपटने तक लग रहा है कि अकाली दल पंजाब के राजसी नक्शे से पूरी तरह लुप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग ख़ासकर किसान बादलों को उनके धोखे और बेईमानी के लिए कभी क्षमा नहीं करेंगे।सुखबीर द्वारा हरसिमरत केंद्रीय मंत्रालय से इस्तीफे को ‘परमाणु बम’ कहने जिसने प्रधानमंत्री को हिला दिया, पर व्यंग्य करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यह तो यह एक फुस्स पटाख़ा भी नहीं था, जिसका कोई प्रभाव नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा अकालियों की रत्ती भर भी परवाह नहीं करत,े जैसे कि उसके गठजोड़ के पूर्व हिस्सेदार की आलोचना से स्पष्ट हो रहा है और हरसिमरत का इस्तीफ़ा भी तुरंत ही स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लगता है कि भाजपा पंजाब विधानसभा मतदान अकेले लडऩा चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर अकाली दल ने सत्ताधारी गठजोड़ अपने आप नहीं छोड़ा तो लगता है कि एन.डी.ए. अकाली दल को अपने आप बाहर निकाल देगी।मुख्यमंत्री ने अकाली दल के प्रधान द्वारा किसानों के आंदोलन और कल के भारत/पंजाब बंद के बुलावे की सफलता का सेहरा अपने सिर बाँधने की उनकी कोशिशों की कड़े शब्दों में निन्दा की, जिसमें सुखबीर ने दावा किया कि अकाली दल द्वारा राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन किए गए। उन्होंने कहा कि वास्तव में अकाली दल ने किसानों द्वारा बंद के बुलावे के बाद राज्य स्तर पर चक्का जाम करने के ऐलान के साथ किसानों के आंदोलन को नाकाम करने की शर्मनाक कोशिश की। यह बात किसान जत्थेबंदियों के गले नहीं उतरी, जिन्होंने अकाली दल की कार्यवाही की सख़्त निंदा की।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chandigarh , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD