Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

8 बोरियां चूरा पोस्त, 1350 बोतल अवैध शराब सहित 5 काबू

जम्मू से डोडे लेकर आ रहा ट्रक नाकाबंदी तोड़ कर भागा, पुलिस ने पिछा कर किया काबू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Sep 2020

Last updated on: Sep 23, 2020, 00:00 IST

नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में 8 बोरियां चूरा-पोस्त व 1350 बोतल अवैध शराब सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे व शराब माफिया के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के अंतर्गत 3 क्विंटल 12 किलो चूरा पोस्त व 10,12,500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि एस.पी(जांच) रविंदरपाल सिंह संधू व डी.एस.पी जगदीश राज अत्री की देखरेख में एस.एच.ओ. थाना सिटी गोबिंदर कुमार ने जम्मू-कश्मीर से आ रहे ट्रक से चूरा पोस्त बरामद किया।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गोबिंदर कुमार ने नजदीकी नलोइयां चौक पर दोपहर करीब 1 बजे ट्रक नंबर जे.के. 02-ए. जी-0785 को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर मनसा हुसैन निवासी चनिआस जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर ने नाकाबंदी तोड़ते हुए ट्रक भगा लिया। इसके बाद इंस्पैक्टर ने पुलिस पार्टी सहित पिछा कर धोबी घाट नजदीक बतरा पैलेस के पास काबू कर लिया व तलाशी के दौरान गत्ते के नीचे छिपा कर रखी 8 बोरियां(3 क्विंटल 12 किलो) चूरा पोस्त बरामद किया। इस संबंधी थाना सिटी में एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 15-61-85 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरु कर दी गई है।एस.एस.पी ने बताया कि दूसरी बरामदगी में डी.एस.पी दसूहा अनिल भनोट की निगरानी में इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने टी-प्वाइंट हाजीपुर-दसूहा से दो कारों मारुती-सजूकी पी.बी.08 बी.जी. 8569 व इंडिगो पी.बी. 37 बी 8915 की तलाशी पर अवैध शराब की 1000 व 350 बोतलें क्रमवार बरामद की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब सहित आरोप बोवी व जसविंदर सिंह उर्फ जिंदर दोनो निवासी घसीटपुर व रोहित कुमार निवासी इंदिरा कालोनी, दीनानगर के साथ सिकंदम निवासी बालाखोर थाना इंदौरा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अवैध शराब सहित पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। नशे व अवैध शराब के धंधे में शामिल व इससे जुड़े हुए तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए एस.एस.पी ने कहा कि नशे के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा व ऐसे तत्वों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD