Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आई.आई.एम. के विद्यार्थियों को खेल मैनेजमेंट के हुनर सिखाए

पंजाब के खेल मंत्री ने आई.आई.एम. रोहतक में दो वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट स्पोर्टस मैनेजमेंट कोर्स के विद्यार्थियों के लिए उद्घाटनी समारोह को ऑनलाइन किया सम्बोधन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Sep 2020

Last updated on: Sep 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और प्रवासी भारतीय मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आई.आई.एम. रोहतक में दो वर्षीय खेल मैनेजमेंट पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा कोर्स में नये दाखि़ल हुए विद्यार्थियों को आज खेल मैनेजमेंट के हुनर सिखाए।पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन, सेवामुक्त भारतीय वेटलिफ़टर करनम मलेश्वरी और अन्य प्रमुख हस्तियों की हाजिऱी में इस उद्घाटनी समारोह को ऑनलाइन संबोधन करते हुए राणा सोढी ने कहा कि आज के दौर में खिलाडिय़ों के समूचे प्रदर्शन और उनको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों के लिए तैयार रखने में खेल मैनेजरों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि चाहे हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर के मैनेजर तैयार करने में आई.आई.एम्ज़. की भूमिका बहुत अहम है परन्तु खेल मैनेजमेंट के क्षेत्र में मानक मैनेजर तैयार करने में इन संस्थाओं की जि़म्मेदारी काफ़ी महत्वपूर्ण है।राणा सोढी ने कहा कि खेल उद्योग ने दुनिया भर में बेमिसाल प्रगति दर्ज की है और कई मुल्कों में यह समूचे क्षेत्र में सफलतापूर्वक तबदील हो चुका है। ज़्यादा माँग के कारण इस उद्योग का अब कई वर्गों में विस्तार हुआ है और इसमें बड़े स्तर पर रोजग़ार के मौके पैदा हो रहे हैं। कई रचनात्मक संकेतों के साथ खेल यकीनी तौर पर फुर्सत में समय की गतिविधि वाले अपने परम्परागत रूप से बाहर निकले हैं और यह अब अहम व्यापारिक गतिविधि बन चुका है, जिसमें मनोरंजन, मीडिया, मैनुफ़ेक्चरिंग और मैनेजमेंट जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के साथ भारत में खेल के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए, जिसकी झलक बाद में प्रो कबड्डी लीग, इंडियन हॉकी लीग, इंडियन स्पोर्टस लीग और अन्य खेल मुकाबलों में भी देखने को मिली। इन सभी मुकाबलों के साथ कलाकार और शिक्षित पेशेवर मैनेजरों की माँग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इतिहास में चाहे भारत में कई खेल खेले जाते रहे परन्तु पेशेवर खेल मैनेजर पैदा करने के लिए अकादमिक क्षेत्र में बहुत थोड़ी कोशिशं हुईं। इसलिए अकादमिक संस्थाओं को ऐसा कोर्स और अन्य पाठ्यक्रम ज़रूर शुरू करने चाहिएं, जिससे उत्साही नौजवान खेल मैनेजमेंट को करियर के तौर पर अपनाएं और आई.आई.एम. रोहतक इस बात के लिए बधाई की हकदार है कि उसने ऐसे कोर्सों की शुरुआत की है।कैबिनेट मंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कोर्स शुरू होने से उभरते खिलाडिय़ों को अपने हुनर को तराश कर अधिक से अधिक ख्याति हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के तौर पर मुझे यह देखकर बेहद ख़ुशी महसूस होती है कि हरियाणा की महिलाएं पर्दे के बाहर निकल कर खेल के क्षेत्र में राज्य के लिए गौरव हासिल कर रही हैं। उन्होंने फोगाट बहनों का ख़ास तौर पर जि़क्र किया, जिन्होंने सिफऱ् पुरुषों के लिए आरक्षित माने जाते पहलवानी जैसे क्षेत्र में इस सोच को खत्म करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हरियाणा का नाम चमकाया। उन्होंने कहा कि इस खेल मैनेजमेंट कोर्स से खेल समुदाय और उभरते हुए खिलाडिय़ों को नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD