Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

खेती संबंधी काले कानून बनाकर मोदी सरकार ने बड़ी कंपनियों को किसानों को लूटने की आजादी दी : सुनील जाखड़

पंजाब कांग्रेस द्वारा प्रदेश में जगह-जगह पर रोष धरनों द्वारा केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों का विरोध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बस्सी पठाना (फतेहगढ़ साहिब) , 21 Sep 2020

Last updated on: Sep 21, 2020, 00:00 IST

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने कहा है कि खेती संबंधी काले कानून बनाकर मोदी सरकार ने बड़ी कंपनियों को किसानों को लूटने की आजादी दे दी है। वे आज कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की लड़ी के तहत बस्सी पठाना में लगाए धरने के दौरान किसानों को संबोधित कर रहे थे।श्री जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है कि नए खेती कानून के बाद किसान कहीं भी अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान को यह आजादी तो पहले भी थी और किसान पर देश में कहीं भी जाकर फसल बेचने पर कोई रोक नहीं थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस कानून की सबसे बड़ी व्याख्या ही यही कर रही है लेकिन उसका यही सबसे बड़ा झूठ है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असल में मोदी सरकार ने बड़ी कंपनियों को आजादी दी है कि वे अब बिना सरकारी नियंत्रण के देश के गरीब किसान को लूट सके। उन्होंने कहा कि अब तक व्यापारी को अपनी रजिस्ट्रेशन करवाकर मंडी में से फसल खरीदनी पड़ती थी, इस तरह वह किसान की फसल खरीद करके कहीं भाग नहीं सकता था। जबकि नई व्यवस्था में व्यापारी कौन है यह तो सरकार को भी पता नहीं होगा तो फसल लेकर रकम देने से अगर व्यापारी भाग गया तो किसान उसको कहां से ढूंढेगा।

श्री जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने एक साजिश के तहत यह काला कानून लाने के लिए वह समय चुना था ताकि करोना के डर से लोग इसका विरोध ना करें।उन्होंने कहा कि सारा पंजाब इन कानूनों के खिलाफ है।श्री जाखड़ ने कहा कि इस मुद्दे पर त्यागपत्र का ड्रामा करने वाला अकाली दल असल में दोहरा खेल खेल रहा है व उसका दोहरा चरित्र अब नंगा हो चुका है । उन्होंने कहा कि अकाली दल का मोदी सरकार की नीतियों से विरोध है तो फिर केंद्र सरकार को समर्थन जारी रखने के क्या अर्थ ? उन्होंने कहा कि असल में अकाली दल ने इस्तीफा देकर अंगुली को खून लगाकर शहीद बनने की कोशिश की है जबकि वास्तव में यह भाजपा के एजेंट के तौर पर पंजाब के किसानों की एकता को भंग करने की नियत से पंजाब आए हैं । उन्होंने कहा कि साबका  मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल अभी भी कह रहे हैं कि वे इन कानूनों को किसान विरोधी नहीं मानते बल्कि किसान इन्हे किसान विरोधी कह रहे हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि इन्हें किसानों की परवाह नहीं है बल्कि ये तो अभी भी मोदी सरकार से सत्ता में भागीदारी के लिए उम्मीद लगाए बैठे हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हमेशा ही किसानों के हितों की रक्षा की है, वह चाहे एसवाईएल नहर का मुद्दा हो या करोना काल में मंडियों की गिनती  दो गुणी करके गेहूं की खरीद का काम हो ।

इस अवसर पर विधायक श्री गुरप्रीत सिहं व कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sunil Jakhar , Punjab Pradesh Congress Committee President , PPCC President , PPCC , Congress , Punjab Congress , Bassi Pathana , Fatehgarh Sahib , Gurpreet Singh GP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD