Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेपाल : भूस्खलन में 9 की मौत, 22 लापता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काठमांडू , 13 Sep 2020

Last updated on: Sep 13, 2020, 00:00 IST

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में रविवार को भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में में करीब नौ लोग मारे गए, जबकि अन्य 22 लापता हो गए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। सिंधुपालचौक के जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) में मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार ढकाल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "भूस्खलन के मलबे से नौ शव बरामद किए गए हैं जबकि लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान जारी है।"डीएओ के अनुसार, भारी बारिश के कारण भूस्खलन तड़के करीब 4 बजे हुआ।ढकाल ने कहा, "एक भूस्खलन ने बरहबिसे नगरपालिका में ऊपरी और निचली ओर दो बस्तियों को बहा दिया, जबकि एक अन्य भूस्खलन ने अगली बस्ती को क्षतिग्रस्त कर दिया।"डीएओ के अनुसार, भूस्खलन से 19 घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए, जबकि कई अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।ढकाल ने कहा, "भूस्खलन के बाद कुल 222 परिवारों को पुनर्वास की तत्काल आवश्यकता है।"नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि चीन की सीमा से लगे सिंधुपालचौक जिले में साल 2015 में आए घातक भूकंप के बाद से भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना रहता है।भूकंप में नेपाल के सिंधुपालचौक में सबसे अधिक लोग हताहत हुए थे, वहीं कुल 9,000 लोग मारे गए थे।ढकाल ने कहा, "भूकंप के बाद लंबे समय तक भूस्खलन की चपेट में आने से बरहबिसे इलाके की भूगर्भीय स्थिति संवेदनशील हो गई है। वहीं भारी बारिश ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है।"

 

Tags: Hadsa World , Kathmandu , Nepal , Sindhupalchowk , Nepal landslides

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD