Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में मैडीकल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं : बलबीर सिंह सिद्धू

पंजाब सरकार ने रोज़ाना के 800 आक्सीजन सिलंडरों के उत्पादन और भराई के लिए विस्तृत प्रबंध किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2020

Last updated on: Sep 11, 2020, 00:00 IST

कोविड महामारी के दौरान राज्य भर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मैडीकल ऑक्सीजन की निर्विघ्न सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज कहा कि राज्य सरकार ने ऑक्सीजन सिलंडरों के उत्पादन और पुन: भराव के लिए विस्तृत प्रबंध किए गए हैं।और अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लुधियाना जि़ले के अस्पतालों को मैडीकल ऑक्सीजन की सप्लाई यकीनी बनाने के अलावा जि़ला प्रशासन ने ज़रूरत के अनुसार अन्य जि़लों को ऑक्सीजन की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर लुधियाना श्री वरिन्दर कुमार शर्मा के ठोस यत्नों के स्वरूप लुधियाना में रोज़ाना के 800 ऑक्सीजन सिलंडरों के उत्पादन और रोज़ाना के 3000 सिलंडरों की भराई के लिए सभी प्रबंध किए हैं।स. सिद्धू ने कहा कि लुधियाना सबसे बड़ा और राज्य में कोविड से सबसे अधिक प्रभावित जि़लों में से एक है। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने अस्पतालों को मैडीकल ऑक्सीजन की सप्लाई तुरंत शुरू करने के लिए लुधियाना के उद्योगपतियों को कहा है। इससे पहले वेलटेक इक्विपमेंट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का ग्यासपुरा गाँव में स्थापित एक प्लांट सिफऱ् उद्योगों के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करता है। 

इसी तरह ऑक्सीजन के ज़्यादातर सप्लायरों के पास मैडीकल ऑक्सीजन की सप्लाई का लाइसेंस नहीं था।लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर द्वारा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के साथ तालमेल करके लुधियाना के पाँच ऑक्सीजन सप्लायरज़ (हरप्रीत क्रायोजीनिक्स, जी.डी.आर. गैसेज़, वैलटेक इक्विपमैंट्ज़, बीओसी गैसेज़ और अपरना गैसेज़) को मैडीकल ऑक्सीजन रीपैकिंग लाइसेंस जारी किए गए हैं। मैसर्ज वेलटेक इक्विपमेंट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक निर्माण इकाई को मैडीकल ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। यह लुधियाना में दिया गया पहला लाइसेंस है, जिससे मैडीकल ऑक्सीजन की कमी पूरी हुई है। जि़ला प्रशासन की प्रेरणा से, वैलटेक इक्विपमैंट्ज़ ने ‘संभव’ फाउंडेशन के बैनर अधीन जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए ऑक्सीजन सिलंडरों की मुफ़्त सप्लाई शुरू की गई है। जरूरतमंद इस मुफ़्त सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर 97799-18899 और 98140-27317 पर संपर्क कर सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना और नोडल अफ़सर मैडीकल ऑक्सीजन की सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए सोलन (हिमाचल प्रदेश), पानीपत (हरियाणा) और देहरादून (उत्तराखंड) के डिप्टी कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में हैं, जिससे कोरोना के मरीज़ों को किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD