Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सभी के सहयोग से कोविड को दी जायेगी मात : सुंदर शाम अरोड़ा

राजनैतिक पार्टियों को राजनीति से ऊपर उठ कर सरकार का सहयोग करने की की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 10 Sep 2020

Last updated on: Sep 10, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में से कोविड महामारी को ख़त्म करने के लिए दिन-रात एक कर रही है, परंतु इस बीमारी को मात देने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग ज़रूरी है। यह प्रगटावा उद्योग और वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज जिले में कोविड प्रबंधों का जायज़ा लेने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये किया। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है, इसलिए सभी राजनैतिक पार्टियों को मानवता के कल्याण के लिए राजनीति से ऊपर उठ कर इस मुद्दे पर सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड सम्बन्धी भ्रामक प्रचार और अफ़वाहें फैलाना बेहद घटिया हरकत है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरूओं-पीरों की धरती है और यहाँ के लोग शुरू से ही मानवता के कल्याण के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आए हैं, परंतु कुछ शरारती तत्वों की तरफ से कोविड के मुद्दे पर उनको गुमराह करने की कोशिशें की जा रही हैं, जोकि कभी कामयाब नहीं होंगी।आम आदमी पार्टी की तरफ से ऑक्सीमीटर बाँटे जाने को ढकोसला बताते हुये उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को राजसी ऑक्सीजन की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह ऑक्सीमीटर बाँटने का कोई फ़ायदा नहीं। 

उन्होंने सवाल किया कि क्या ऑक्सीमीटर को ऑपरेट करने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए उनके पास इतने हैल्थ वर्कर मौजूद हैं? उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अपितु कोविड का फैलाव ही होगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह पंजाब में से कोविड के ख़ात्मे के लिए बेहद गंभीर हैं और उनकी तरफ से इस सम्बन्धी रोज़ाना मीटिंगें की जा रही हैं। इसी तरह स्वास्थ्य, पुलिस और दूसरे विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपनी जानें जोखिम में डाल कर कोविड को मात देने के लिए जीव-जान से जुटे हुए हैं और हमें उनका मनोबल ऊँचा करना चाहिए।शहीद भगत सिंह नगर जिले की कोविड पर काबू पाने की कोशिशों की सराहना करते हुये श्री अरोड़ा ने कहा कि इस जिले में कोविड का पहला केस आया था और जि़ला प्रशासन की तरफ से जिस तरीके से मेहनत करके इस बीमारी को फैलने से रोका गया, वह एक मिसाल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोविड से डरने की बजाय इससे बचाव के लिए अपना टैस्ट ज़रूर करवाएं।इससे पहले उन्होंने जि़ला अस्पताल नवांशहर का दौरा करके वहां कोविड प्रबंधों और कोविड मरीज़ों को मुहैया करवाई जा रही सेवाओं का जायज़ा लिया और ज़रुरी दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने सेवा केंद्र मीटिंग हाल में जि़ला अधिकारियों, सार्वजनिक प्रतिनिधियों, आई.एम.ए के अधिकारियों, व्यापारियों और धार्मिक नेताओं के साथ मीटिंगें की और कोविड पर काबू पाने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने सम्बन्धी उनके सहयोग की माँग की और उनके कीमती सुझाव लिए।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar , SBS Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD