Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोरोना के 90,802 नए मामलों के साथ भारत विश्व में दूसरा सबसे प्रभावित देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Sep 2020

Last updated on: Sep 07, 2020, 00:00 IST

भारत में एक दिन में ही कोरोनावायरस के 90,802 नए मामले आने से सोमवार को देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42 लाख के पार पहुंच गई और ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत, अमेरिका के बाद कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश बन चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 4,204,613 मामलों में से, 8,82,542 सक्रिय हैं और 32,50,429 ठीक हो चुके हैं, जबकि 71,642 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके पिछले 24 घंटों में, 69,564 मरीज ठीक हुए हैं।जहां रिकवरी दर 77.32 फीसदी के उच्च स्तर पर है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.72 फीसदी पर आ गई है।भारत में दो दिनों में लगभग दो लाख मामले आए हैं।महाराष्ट्र 8,83,862 मामलों और 26,276 लोगों की मौत के साथ कोरोना से सबसे प्रभावित राज्यों में शीर्ष पर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार हैं।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद आईसीएमआर) के कड़ों के अनुसार, भारत में रविवार को एक दिन में 7,20,362 नमूनों की जांच हुई और अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 4,95,51,507 हो गई है।वैश्विक मोर्चे पर, भारत अब बस अमेरिका से पीछे है। अमेरिका 6,275,614 मामलों और 188,932 मौतों के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में पहले स्थान पर है।ब्राजील में कोरोना के कुल 4,137,521 मामले हैं और 126,650 लोग यहां इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , World Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD