Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

प्रदेश कौशल विकास निगम उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करने के लिए पांच वर्ष का अनुबन्ध करार करेगा : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 Sep 2020

Last updated on: Sep 01, 2020, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में निर्णय लिया गया हि.प्र. कौशल विकास निगम सोलन जिले के वाकनाघाट में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए संचालन भागीदारों के साथ पांच वर्ष की अवधि तक अनुबंध समझौता हस्ताक्षरित करेगा। इसके उपरांत अनुबंध समैझाते को सामूहिक रूप से मान्य शर्तांे और अवधि के आधार पर भागीदार के प्रदर्शन के मद्देनजर बढ़ाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचली विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस पर सब्सिडी प्रदान करेगी लेकिन इन विद्यार्थियों को भोजन और आवास सहित इंटर्नशिप के पैसे स्वयं भरने होंगे। इस संस्थान में प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। हालांकि पहले अकादमिक सत्र में पीईटी पाठ्यक्रमों में केवल हिमाचल के पात्र उम्मीदवारों को ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ सीटें एनआरआई और विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी आरक्षित होंगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि इस उत्कृष्टता केन्द्र के संचालन के लिए प्रशिक्षण और आवश्यक उपकरण की व्यवस्था हि.प्र. कौशल विकास निगम करेगा जिसके लिए निगम संचालन भागीदार और प्रबन्धन समिति से परामर्श लेगा। इसके अतिरिक्त निगम इस केन्द्र के लिए संचालन भागीदार की सिफारिश के अनुसार बुनियादी सूचना प्रौद्योगिकी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि मशीनरी व उपकरणों का रख-रखाव तथा मुरम्मत एवं इनका स्तरोन्यन भी संचालन भागीदार की जिम्मेवारी होगी।तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. राम लाल मारकण्डा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर और राज्य कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।प्रधान सचिव, तकनीकी शिक्षा के.के. पंत ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।निगम के महाप्रबन्धक रोहन चन्द ठाकुर ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा और सचिव संदीप भटनागर एवं राजीव शर्मा भी बैठक में उपस्थित थे।         

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam , HPKVN , Waknaghat , Solan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD