Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बलबीर सिंह सिद्धू जि़ला अस्पताल अमृतसर के इंचार्ज एस.एम.ओ. अरुण शर्मा के दाह-संस्कार के मौके पर शामिल हुए

कोविड-19 से पीडि़त डॉ. शर्मा की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Aug 2020

Last updated on: Aug 30, 2020, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू आज सिविल अस्पताल अमृतसर के इंचार्ज और सीनियर मैडीकल अफ़सर डॉ. अरुण शर्मा के अंतिम संस्कार के मौके पर शामिल हुए। डॉ. शर्मा कोविड-19 से पीडि़त थे, जिन्होंने आज प्रात:काल अमृतसर के जि़ला अस्पताल में आखिऱी साँस ली।डॉ. शर्मा के अचानक देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुए स. सिद्धू ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के एक होनहार और मेहनती अधिकारियों में से एक थे, जिनकी उम्र सिफऱ् 53 साल थी। वह मार्च से ही कोविड-19 के विरुद्ध अगली कतार में लड़ रहे थे और जि़ला अस्पताल अमृतसर में दिन-रात तनदेही के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। उसे अपनी सेवाओं के लिए हमेशा एक सच्चे कोरोना योद्धा के तौर पर याद किया जाएगा।स. सिद्धू ने कहा कि वह दिल के मरीज़ थे। बाद में उनको अमृतसर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया। पी.जी.आई. के माहिर डॉक्टर उनकी सेहत का ख्य़ाल रख रहे थे और राज्य सरकार द्वारा उनको पीजीआई या मेदांता अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। आज सुबह दिल का दौरा पडऩे से उनका देहांत हो गया। वह अपने पीछे पत्नी, बेटी और बेटा छोड़ गए हैं।स. सिद्धू ने डॉ. अरुण शर्मा के परिवार के साथ गहरी हमदर्दी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा की मौत के साथ परिवार को ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग को भी बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग उनकी सहृद्य सेवाओं का हमेशा ऋणी रहेगा और दुखी परिवार के साथ खड़ा रहेगा।गौरतलब है कि डॉ. अरुण शर्मा ने मैडीकल कॉलेज अमृतसर से एमडी ट्रांसफ्यूजऩ की थी और कम्युनिटी हैल्थ सैंटर फतेहगढ़ चूडिय़ाँ में एसएमओ रहे। ब्ल्ड ट्रांसफ्यूजऩ अधिकारी के तौर पर उन्होंने ब्ल्ड बैंक अमृतसर की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Dr. Arun Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD