Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

खेल दिवस पर राज्यपाल ने प्रदेश की नामी खेल हस्तियों से बातचीत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Aug 2020

Last updated on: Aug 29, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की प्रसिद्ध खेल हस्तियों से बातचीत की। राज्यपाल ने इस दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलें हमारे जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कोविड-19 महामारी के दौरान व्यायाम के अभ्यास को न छोड़ें। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है और न ही यह भावना उसके अंदर आती है तभी वह अपना लक्ष्य हासिल करता है।राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि हिमाचल जैसे छोटे पहाड़ी राज्य के नाम कई उपलब्धियाँ हैं। राष्ट्रीय स्तर पर तीन पद्म श्री पुरस्कार, एक राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, आठ अर्जुन पुरस्कार और 37 परशुराम जैसे पुरस्कार प्राप्त होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इन उपलब्धियों के लिए बधाई दी।राज्यपाल ने कहा कि खेल के क्षेत्र में विकास की बहुत संभावनाएं हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी युवाओं के लिए आदर्श हैं क्योंकि वे स्वयं खेल संगठनों से जुड़े हुए हैं और नियमित रूप से योग करते हैं। युवाओं के भीतर खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत की गई है जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि न्यू इंडिया फिट इंडिया होना चाहिए। खेलो इंडिया कार्यक्रम की भी शुरूआत की गई है ताकि आने वाले वर्षों में दुनिया में भारत की पहचान एक खेल महाशक्ति के रूप में हो। देश के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए इन दोनों कार्यक्रमों को इस तरह से बनाया गया है जिससे सभी युवा आगे आएंगे और अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां अब केवल खेल क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह देश और राज्य के आर्थिक विकास में भी सहायक साबित हो रही हैं। आज खेल अरबों रुपये के उद्योग और व्यवसायों का हिस्सा है जो अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता हैं। 

खेल पर्यटन आज एक नए उद्योग के रूप में स्थापित हो रहा है जिसमें लाखों लोग बड़े खेल आयोजन देखने, स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहुंच रहे हैं।राज्यपाल ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नायवाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और हिमाचल प्रदेश में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने में सहयोग देने का आग्रह किया।वन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि हाल ही में उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू के साथ राज्य को उदार वित्तीय मदद प्रदान करने के बारे में बैठक की है। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास में मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 10 नए इन्डोर स्टेडियम स्थापित करेगी और वर्तमान खेल अधोसंरचना को दोगुना करने की योजना भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की भावनाओं को समझते हुए राज्य सरकार जल्द ही खेल नीति लाएगी। राज्य सरकार ने हाल के वर्षों में पांच इन्डोर स्टेडियम, 6 आउटडोर स्टेडियम, तीन 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, एक हाॅकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, आठ जिला मुख्यालयों में मल्टीजिम और दो स्पोर्ट्स हास्टल का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नकद पुरस्कारों की व्यवस्था और खेल संघों को विशेष अनुदान दिया जा रहा है। वीडियो कांफंसिंग के माध्यम से शिमला से खिलाड़ियों के अनुरोध पर मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो और चोल परिसर को विकसित करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।इससे पहले, युवा सेवाएं एवं खेल सचिव अजय शर्मा ने राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक हेमराज बैरवा ने राज्य में खिलाड़ियों को दी जाने वाली बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत खेल दिवस पर जागरूकता अभियान के बारे में भी अवगत कराया।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , National Education Policy-2020 , NEP , National Sports Day , Rakesh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD