Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने 11 नव-नियुक्त प्रिंसिपल को नियुक्ति पत्र सौंपे

154 प्रिंसिपल को पहले ही नियुक्ति पत्र और मनपसंद के स्टेशन दिए जा चुके हैं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Aug 2020

Last updated on: Aug 28, 2020, 00:00 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज स्कूल शिक्षा विभाग में 11 नव-नियुक्त प्रिंसिपल को नियुक्ति पत्र दिए।यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय में संक्षिप्त समारोह के दौरान पी.ई.एस. ग्रुप-ए के इन नव-नियुक्त मुलाजि़मों को संबोधन करते हुए श्री सिंगला ने कहा कि वह अपनी जि़म्मेदारी इमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार मौके मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हाल ही में अपने चुनावी वायदे पूरा करके जल्दी ही छह लाख नौजवानों को नौकरियाँ देने का ऐलान किया था। इसमें से एक लाख नौकरियाँ सरकारी क्षेत्र में दी जानी हैं। उन्होंने कहा कि इन नौकरियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अगले महीने सभी जि़लों में राज्य स्तरीय रोजग़ार मेले लगाकर 90 हज़ार से अधिक नौकरियाँ दी जाएंगी।आज जिनको नियुक्ति पत्र जारी किए गए, उनमें मीना भारती, निशा बांसल, भारत भूषण, बीपन कुमार, रणदीप सिंह, गुरमीत कौर, दीपक कुमार, गीतांजलि, दिनेश वर्मा, आशु सिंह और दुर्योधन गुरदयाल सिंह ‘वेटिंग सूची’ में से हैं, जबकि 154 उम्मीदवारों को पहले ही नियुक्ति पत्र और मनपसंद स्टेशन दिए गए हैं। इन सभी उम्मीदवारों की चयन पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन, पटियाला ने पी.ई.एस. ग्रुप-ए (स्कूलज़ और इंस्पैकशन) कैडर में सीधी भर्ती द्वारा की गई।नियुक्ति पत्र देने के समय शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार और स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD