Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हल्के लक्षण वाले मरीजों से सैंपलिंग के समय स्व-घोषणा पत्र लेकर घर में एकांतवास रहने की दी जायेगी सुविधा

जिला प्रशासन कोविड ट्रेकिंग टीमों द्वारा किया जायेगा घरों में एकांतवास मरीजों का फॉलो-अप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने घरेलू एकांतवास अधीन रह रहे बिना लक्षण/हल्के लक्षण वाले मरीजों और 60 साल से अधिक उम्र और सह-रोग वाले मरीजों और गर्भवती महिलाओं के मैडीकल फिटनैस संबंधी नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। ऐसे सभी मरीज नमूने लेते समय घर में ही एकांतवास रहने की सुविधा उपलब्ध होने संबंधी स्व-घोषणा पत्र दे सकते हैं और यदि वह बाद में कोविड-19 टैस्ट के लिए पॉजिटिव पाए जाते हैं तो वह घर में एकांतवास रहने के योग्य होंगे। यह दिशा-निर्देश घरेलू एकांतवास बिना लक्षण/हल्के लक्षण वाले कोविड-19 टैस्ट में पॉजिटिव होने वाले मरीजों पर भी लागू होते हैं।प्रैस बयान के द्वारा अधिक जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस संबंधी समूह डिप्टी कमिश्नरों, सिविल सर्जनों को हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि नमूना लेते समय उपलब्ध डॉक्टर ऐसे सभी व्यक्तियों को घरों में एकांतवास संबंधी उनकी मैडीकल फिटनैस की जांच करेंगे। अगर ऐसे मरीज कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाते हैं तो प्रोटोकॉल के अनुसार वह घरों में ही एकांतवास रहना जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उन मरीजों में कोई लक्षण नहीं या हल्के लक्षण ही रहते हैं तो उनको हस्पताल लाने की कोई जरूरत नहीं।स. सिद्धू ने आगे कहा कि यह लाजिमी है, मरीज एक किट खरीदेगा जिसमें थर्मामीटर, पल्स ऑसीमीटर, विटामिन सी और जिंक की गोलियाँ होनी चाहीएं और किसी भी लक्षण के लिए बाकायदा खुद की निगरानी करेंगे और लक्षण दिखाई देने या स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करेंगे। घरों में एकांतवास किये मरीजों का फॉलो-अप जिला प्रशासन कोविड रोगी ट्रेकिंग टीमों द्वारा किया जायेगा। यह टीमें घरों में एकांतवास होने वाले मरीजों का फोन के जरिये फॉलो-अप और कम से कम 3 दौरे करना यकीनी बनाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘यदि दौरे के दौरान प्रोटोकॉल के अनुसार मरीज द्वारा घर में एकांतवास रहने संबंधी स्व-घोषणा पत्र में दी गई जानकारी गलत पाई जाती है, तो ऐसे मरीजों को एकांतवास केंद्र में तबदील कर दिया जायेगा।’’प्राईवेट स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों बारे जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि प्राईवेट संस्थाओं को भी उक्त प्रोटोकॉलों का पालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बिना लक्षण/हल्के लक्षण वाले मरीजों और 60 साल से अधिक उम्र वाले सह-रोग मरीजों को घरेलू एकांतवास में रखने के लिए निजी मैडीकल माहिर/हस्पताल द्वारा सर्टीफाई किया गया हो और यदि मरीज घर में रहने के लिए फिट हो और संबंधित माहिर/हस्पताल समय पर इलाज के लिए उस मरीज की स्थिति की निगरानी करेंगे।कम/हल्के लक्षण वाली कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिलाएं जो कम-जोखिम वाली गर्भ अवस्था में हैं और जिनकी अगले तीन हफ्तों में प्रसूति होने की संभावना नहीं है और यदि महिला को किसी गायनीकोलोजिस्ट द्वारा सर्टीफाई किया जाता है तो उसे घर में एकांतवास किया जा सकता है। प्राईवेट संस्थानों को भी इसी प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत की गई है। अगर किसी घर में एकांतवास किये मरीजों को किसी डॉक्टरी सहायता की जरूरत होती है तो उनको 104 या जिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन करना चाहिए।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD