Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

तरन तारन पुलिस ने नशा तस्कर रशपाल सिंह को पकड़ा; साथी फरार

गोली लगने के बावजूद ए.एस.आई मलकीत सिंह ने लम्बी मशक्कत के बाद किया दोषी को काबू-डीजीपी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तरन तारन , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

तरन तारन पुलिस ने सोमवार को नशा तस्कर और गैंगस्टर रशपाल सिंह को काबू कर लिया, जिस पर आतंकवादियों के साथ सम्बन्ध होने का शक भी है। इस दौरान टांग में गोली लगने और बाजवजूद जख्मी हालत में एएसआई मलकीत सिंह ने बहादुरी के साथ दोषी का पीछा करने के बाद उसे काबू कर लिया।ए.एस.आई मलकीत सिंह भिक्खीविंड के एक निजी हस्पताल में उपचाराधीन है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।डीजीपी श्री दिनकर गुप्ता ने बताया कि रशपाल सिंह का एक साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया, जिससे एक देसी सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 02 मैगजीन, 06 जींदा कारतूस और पीबी10-जीजेड-6673 नंबर वाला एक बुलेट मोटरसाईकल भी बरामद किया गया। उसके फरार साथी की खोज के लिए कार्यवाही जारी है।डीजीपी ने बताया कि रशपाल के आतंकवादियों के साथ भी सम्बन्ध थे और वह कई मामलों में वांछित था। उक्त दोषी के विरुद्ध एनडीपीएस और हथियार ऐक्ट की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत अमृतसर, तरनतारन और मोहाली में 8 एफआईआरज दर्ज हैं। डीजीपी ने कहा कि पिछले समय के दौरान रशपाल से कई हथियार और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किये गए थे।श्री गुप्ता के अनुसार लोकल रैंक के एएसआई मलकीत सिंह, भिक्खीविंड में तैनात होम-गार्ड जवान रणजीत सिंह सहित सोमवार को गाँव फूला में मोटरसाईकल चोरी की शिकायत संबंधी जांच करने गए थे। वापस आते समय उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाईकल पर आते हुए देखा और उनको पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध, रशपाल सिंह उर्फ दोला निवासी भूचड़ कलाँ जिला तरन तारन, ने भागने की कोशिश की और उसको एएसआई ने काफी मशक्कत के बाद दबोच लिया।रशपाल सिंह ने एएसआई मलकीत सिंह पर चार गोलियाँ चलाईं और एक गोली उसके दाहिनी टांग में लगी और वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद एएसआई मलकीत सिंह ने पीएचजी रणजीत सिंह की मदद के साथ संदिग्ध को काबू किया और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल छीन ली।एएसआई मलकीत सिंह साल 1994 में पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था और उसकी अच्छे सेवा रिकार्ड के चलते 27.02.2020 को एएसआई का लोकल रैंक दिया गया था।डी जी पी ने बताया कि इस मामले में मुकद्मा नंबर 159 तारीख 24.08.202 को आई पी सी की धारा 307, 332, 333, 353, 186, 34 25,27 आम्र्ज ऐक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

रशपाल के विरुद्ध दर्ज किये पिछले मामलों का विवरण नीचे अनुसार है-

एफआईआर नंबर 141 दिनांक 17.10.2009 यू/एस 21/61/85 एनडीपीएस ऐक्ट पीएस चब्बल।

एफआईआर नंबर 44 तारीख 03-04-2013, अधीन 411, 414, 498-ए, बी, सी, डी आई पी सी 15,18,21,22/61/85 एनडीपीएस ऐक्ट, 25/54/59 आम्र्ज ऐक्ट के तहत थाना सरहाली।

एफआईआर नं. 152 तारीख 11-10-2013, आइपीसी की धारा 302,307,452,148,149 25/54/59 आम्र्ज ऐक्ट के अंतर्गत थाना झबाल।

एफआईआर नं. 16 तारीख 26-02-2015, अधीन 21,22/61/85 एन डी पी एस ऐक्ट थाना भिंडी सैदा, जिला अमृतसर।

एफआईआर नंबर 14 तारीख 23-07-2015, अधीन 21,25,29/61/85 एनडीपीएस ऐक्ट, 25/54/59 आम्र्ज ऐक्ट थाना एसएसओसी अमृतसर।

एफआईआर नं. 370 तारीख 30-09-2015, अधीन 21, 29/61/85 एन डी पी एस ऐक्ट, थाना सिटी तरन तारन।

एफआईआर नं. 226 तारीख 18-05-2020 आइपीसी की धारा 302, 506, 148, 149, 188, 269, 270 25, 27/54/59 आम्र्ज ऐक्ट, 51 बीडीएम एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

एफआईआर नं. 09 तारीख 01.06.2020 अधीन 153-ए, 171, 465, 467, 468, 471, 120-बी आई पी सी 25/54/69 आम्र्ज ऐक्ट, 10,13,18,19,20 गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) ऐक्ट, 1967 (संशोधन 2012) थाना एस एस ओ सी एसएएस नगर।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran , Dinkar Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD