Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रिया खेल रही है डबल गेम: विकास सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष जांच टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले में सभी संभावित दृष्टिकोण से जांच कर रही है। इस बीच दिवंगत अभिनेता के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए दावा किया है, उन्होंने (रिया) सुशांत के परिवार के साथ कभी भी सहयोग नहीं किया और वह दोहरा खेल (डबल गेम) खेल रहीं हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा, रिया ने परिवार के साथ सहयोग नहीं किया है, जब वह दुर्घटना हुई थी, तब उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना भी नहीं जताई थी। इसके अलावा, जब सीबीआई जांच के लिए अनुरोध किया गया था, तो उन्होंने इसका जमकर विरोध किया। उन्होंने बेशक सीबीआई जांच के समर्थन में वीडियो पोस्ट किया हो, लेकिन उनकी कानूनी टीम ने इसका कड़ा विरोध किया।उन्होंने आगे कहा कि अगर वह वास्तव में परिवार के साथ सहयोग करना चाहते हैं, तो वह सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले सकते हैं। सिंह ने कहा, रिया इस मामले में दोहरा खेल खेल रहीं हैं, अगर वह परिवार का समर्थन करना चाहती थीं, तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका क्यों दायर की।सुशांत सिंह का दोस्त होने का दावा करने वाले संदीप सिंह के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ वकील ने कहा कि सुशांत के परिवार में से कोई भी उनके बारे में नहीं जानता था। संदीप सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आई एक बायोपिक के निमार्ता हैं। संदीप सिंह ने सुशांत का दोस्त होने का दावा किया था और कहा था कि वह उनकी मौत की खबर सुनने के बाद दिवंगत अभिनेता के आवास पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे।सुशांत के परिवार के अधिवक्ता ने पूछा, संदीप ऐसे ही अचानक कैसे सामने आ सकते हैं। परिवार का कोई भी व्यक्ति संदीप को नहीं जानता था। जब वह लंबे समय तक उनके संपर्क में नहीं थे, तो वह अचानक वहां कैसे पहुंच गए?

सिंह ने आगे कहा, सुशांत के घर दो लॉकर टूटे हुए थे। अब हम नहीं जानते कि इसे किसने तोड़ा। क्या वह रिया थी, या उनके घर का कर्मचारी था या कोई और था, यह जांच का विषय है। यह तब सामने आएगा जब सीबीआई मामले में आगे बढ़ेगी।सुशांत मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने सोमवार को एक बार फिर अभिनेता के साथ रहने वाले (फ्लैटमेट) सिद्धार्थ पिठानी और उनके कर्मचारी नीरज सिंह से पूछताछ की। इसके साथ ही एजेंसी ने एक बार फिर वाटरस्टोन रिसॉर्ट का दौरा किया, जहां बॉलीवुड स्टार दो महीने तक रुके थे।सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पिठानी और सिंह मुंबई के सांताक्रूज इलाके में डीआरडीओ गेस्ट हाउस में एक दिन पहले पूछताछ में शामिल हुए थे।सीबीआई के सूत्र ने कहा कि रविवार को एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती के साथ ब्रेक-अप के बाद सुशांत के व्यवहार के बारे में अभिनेता के निजी कर्मचारी दीपेश सावंत, पिठानी और सिंह से भी पूछताछ की थी। उनसे सवाल पूछे गए कि क्या रिया ने सुशांत के वित्तीय और पेशेवर फैसले लिए थे या नहीं और क्या वास्तव में उन्होंने दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार से दूर रखा था।सूत्र ने कहा कि सीबीआई अब पूछताछ के लिए और लोगों को बुलाएगी जिसमें रिया, उनके पिता इंद्रजीत, भाई शोविक और मां संध्या शामिल हैं। सीबीआई रिया से पूछ सकती है कि उन्होंने आठ जून को सुशांत के फ्लैट को क्यों छोड़ा था और 34 वर्षीय अभिनेता के साथ उसके ब्रेकअप की वजह क्या थी।इस बीच रिया की कानूनी टीम ने स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री और उनके परिवार को सीबीआई से समन नहीं मिला है।सुशांत 14 जून को मुंबई के अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD