Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राजा ने रेत माफिया, नशा व शराब तस्करों के लिए थोपा रात का कफ्यू -हरपाल सिंह चीमा

कोरोना रोकने के लिए साप्ताहिक लॉकडाऊन व रात का कफ्र्यू तर्कहीन बातें -जरनैल सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Aug 2020

Last updated on: Aug 21, 2020, 00:00 IST


आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अमरिन्दर सिंह सरकार की ओर से कोरोना रोकने के नाम पर प्रदेश में साप्ताहिक लॉकडाऊन और रात के कफ्र्यू को पूरी तरह तर्कहीन बताते हुए दोष लगाया कि वास्तव में रात का कफ्र्यू रेत माफिया, नशा और शराब तस्करों को बेखौफ अपना अवैध कार्य करने के लिए थोपा गया है।शुक्रवार को मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह और विपक्ष में उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके ने कहा कि दिन-ब-दिन बढ़ रही कोरोना महामारी को रोकने के नाम पर पंजाब सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदम हैरान और निराश करन वाले हैं, क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाऊन और हर रोज शाम 7 बजे से लेकर प्रात:काल 5 बजे तक रात का कफ्र्यू लगाने का मापदंड किसी भी तर्क और मापदंड पर खरा नहीं उतरता। ऐसे हास्यास्पद कदम न केवल सरकार की समझ बल्कि नीयत पर गंभीर सवाल उठाते हैं।हरपाल सिंह चीमा ने सीधा दोष लगाया कि रात का कफ्र्यू मुख्यमंत्री और उस के चहेते सत्ताधारियों के संरक्षण मेंचल रहे रेत माफिया नशा और शराब तस्करी को रात के अंधेरे और सुनसान सडक़ों पर बेखौफ अपने अवैध कार्य करने के लिए पंजाब के लोगों पर थोपा गया है।
जरनैल सिंह ने दिल्ली सरकार की तरफ से कोरोना का प्रकोप रोकने के लिए उठाए कदमों का हवाला देते हुए कहा कि कफ्र्यू लॉकडाऊन का वैज्ञानिक तौर पर तब ही लाभ मिल सकता है, यदि यह कम से कम 14 दिन पूरी तरह लागू किया जाए और सरकारें जरुरी प्रबंध कर सकें, परंतु अमरिन्दर सिंह सरकार देश में सबसे पहले कफ्र्यू लगा कर अपनी पीठ तो थपथपाती रही परंतु 3 माह की मुकम्मल लॉकडाऊन कफ्र्यू के दौरान पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों डिस्पैंसरियों और विशेष कोरोना केयर सैंटरों, आईसीयू, बैडों और वेंटिलेटर समेत कोई भी ढांचागत तैयारी नहीं की। जिस कारण अब पंजाब में कोरोना बेकाबू होता जा रहा।जरनैल सिंह के अनुसार घनी आबादी और देश की राजधानी और सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय के कारण दिल्ली में कोरोना का हमला पंजाब की अपेक्षा कहीं अधिक प्रचंड था, परंतु दिल्ली सरकार ने बेहद गंभीरता और कोरोना रोकने के लिए हर बेहतरीन मॉडल अपनाए और सबका सहयोग लेकर कोरोना पर सफलता पूर्वक काबू पा लिया। आज दिल्ली में कोरोना पॉजेटिव एक्टिव मामलों की संख्या 11,271 और पंजाब में 13,830 है। दिल्ली में कम आबादी होने के बावजूद पौने 14 लाख टैस्ट हो चुके हैं, जबकि पंजाब में 8 लाख 40 हजार टैस्ट ही हुए हैं। दिल्ली में सरकारी अस्पतालों और कोरोना केयर सेंटरों में बेहतरीन सहूलतों के कारण रिकवरी रेट (ठीक होने की दर) 90.1 प्रतिशत है और पंजाब में 60.9 प्रतिशत ही है।‘आप’ नेताओं ने अमरिन्दर सिंह सरकार को ‘फार्म हाऊस’ से बाहर निकल कर दिल्ली मॉडल अपनाने पर जोर दिया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jarnail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD