Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कोविड-19 : बीते 24 घंटों में देश में हर घंटे हुईं 41 मौतें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल 65,002 मामले सामने आए। वहीं इस दौरान हर घंटे में 41 लोगों ने कोरोनावायरस के कारण अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 49,036 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के 71.61 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।भारत इस महामारी से सबसे अधिक पीड़ित देशों में तीसरे स्थान पर है। यहां 25,26,192 मामले सामने आ चुके हैं और 18,08,936 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में देश में 6,68,220 सक्रिय मामले हैं।महाराष्ट्र 1,51,865 सक्रिय मामलों के साथ कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा है। इस राज्य में 4,01,442 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और 19,427 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पिछले 24 घंटों में ही यहां 364 लोग मौत का शिकार हो गए।कर्नाटक में, 79,209 सक्रिय मामले हैं और 1,28,182 लोग उबर चुके हैं। यहां मरने वालों की कुल संख्या 3,717 है।इसी तरह आंध्र प्रदेश में 89,907 सक्रिय मामले हैं और अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,80,703 है। यहां कोरोनावायरस के कारण 2,475 लोगों की मौत हुई है।दिल्ली में 11,366 सक्रिय मामले हैं और 1,35,108 लोग इस वायरस से उबर चुके हैं। यहां अब तक 4,178 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, शुक्रवार को 8,68,679 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में अब तक कुल 2,85,63,095 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Stay Home Stay Safe , Stay Home , Corona Virus Updates , Social Distancing , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD