Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा मंत्री ने लोगों को किया सचेत, मुफ़्त स्मार्टफ़ोन देने का वादा करने वाले ऑनलाइन धोखेबाज़ों के झाँसे में न आएं

वाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर फैलाए जा रहे संदेशों से सावधान रहने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Aug 2020

Last updated on: Aug 14, 2020, 00:00 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज लोगों को सचेत किया कि वह ‘पंजाब स्मार्ट कनैक्ट स्कीम’ के अधीन मुफ़्त में स्मार्टफ़ोन देने का वादा करने वाले ऑनलाइन धोखेबाज़ों के झाँसे में न आएं।वाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर घूम रहे फज़ऱ् संदेशों का गंभीर नोटिस लेते हुए श्री सिंगला ने कहा कि ‘पंजाब स्मार्ट कनैक्ट स्कीम’ सिफऱ् सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के लडक़े एवं लड़कियों के लिए हैं और उनको सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के आधार पर मुफ़्त में स्मार्टफ़ोन मुहैया करवाए जा रहे हैं। इस लिए अन्य लोगों को ऐसी स्कीम के दायरे में लाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।शिक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी कोई वैबसाईट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत नहीं की, जिस पर स्मार्टफोनों के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हों। उन्होंने ऑनलाइन धोखेबाज़ों को साईबर क्राइम रोकथाम कानूनों के अधीन गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों को कहा कि मोबाइल संदेश या वाट्सऐप के द्वारा फैलाए जा रहे ऐसे संदेशों और यू.आर.एल. लिंक पर क्लिक न करें, जहाँ सरकार द्वारा मुफ़्त स्मार्टफ़ोन देने के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया हो।श्री सिंगला ने सचेत किया कि ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेश पर क्लिक करने से आपके मोबाइल का कंट्रोल साईबर अपराधियों के हाथ में जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर घूम रहे ग्राफिक्स में पंजाब के मुख्यमंत्री की तस्वीर और ‘कैप्टन स्मार्टफ़ोन डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम 2020’ शीर्षक के नीचे रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोफार्मा दिया गया है, जिससे सावधान रहने की ज़रूरत है।शिक्षा मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे संदेशों, यू.आर.एल. लिंक्स से पूरी तरह सचेत रहें और अगर किसी के पास ऐसा संदेश आता भी है तो इसको आगे अन्य लागों को ना भेजा जाए, बल्कि तुरंत डिलीट कर दिया जाए।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD