Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

देश के लिए शहीद होने वालों की बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता-राणा गुरमीत सिंह सोढी

चीन की सरहद पर शहीद हुए लखवीर सिंह के श्रद्धाँजलि समागम में कैबिनेट मंत्री, लोकसभा सदस्य, विधायक, डिप्टी कमिश्नर और कई सख़्िशयतों द्वारा सम्मिलन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेमरू खुर्द (मोगा) , 09 Aug 2020

Last updated on: Aug 09, 2020, 00:00 IST

बीते दिनों चीन की सरहद पर देश के लिए ड्यूटी देने के दौरान शहीद हुए सिपाही लखवीर सिंह की अंतिम अरदास और श्रद्धाँजलि समागम आज उसके जद्दी गाँव डेमरू खुर्द में हुआ, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने शिरकत की। इस मौके पर लोकसभा हलका फऱीदकोट से मैंबर मोहम्मद सदीक, हलका विधायक दर्शन सिंह बराड़, डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस, बाघापुराना के उप मंडल मैजिस्ट्रेट श्रीमती स्वर्णजीत कौर और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।श्रद्धाँजलि समागम को संबोधित करते हुए राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि शहीद ने अपने माँ-बाप और इलाके का नाम देश के इतिहास में सुनहरी अक्षरों में लिखवा दिया है। उसके इस बलिदान को देश निवासी कभी भी नहीं भुलेंगे। उन्होंने कहा कि इस समागम में शिरकत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनको विशेष तौर पर भेजा है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य के लिए बलिदान देने वालों को सत्कार देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पहले दी जाने वाली 12 लाख रुपए की राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार और जि़ला प्रशासन शहीद के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने बताया कि शहीद की पत्नी को 25 हज़ार रुपए की तत्काल आर्थिक राशि अंतिम संस्कार वाले दिन दी गई थी, जबकि आज पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का चैक दिया गया।

उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार द्वारा जल्द ही शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी और बनती अन्य वित्तीय मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि गाँव के सरकारी स्कूल और सडक़ का नाम शहीद लखवीर सिंह के नाम पर रखा जाएगा।इस मौके पर उन्होंने शहीद की पत्नी नमदीप कौर और माता को दिलासा भी दिया। बताने योग्य है कि बीते दिनों लखवीर सिंह अपने साथी सिपाही के साथ अरुणाचल प्रदेश के साथ लगती चीन की सरहद पर गश्त कर रहा था, तब वह हादसे का शिकार होकर शहीद हो गया था।विधायक श्री बराड़ ने भी परिवार को भरोसा दिया कि पंजाब सरकार द्वारा उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि लखवीर सिंह की शहादत ने अकेले गाँव डेमरू खुर्द का ही नहीं बल्कि पूरे हलका बाघापुराना का सिर फख़ऱ के साथ ऊँचा कर दिया है।लोकसभा हलका फऱीदकोट से मैंबर मोहम्मद सदीक ने शहीद के बलिदान को सबसे बड़ा बलिदान करार देते हुए कहा कि उनकी इस शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि वह गाँव के द्वारा रखी सभी माँगों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे।डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस ने कहा कि जि़ला प्रशासन द्वारा शहीद के परिवार और गाँव वासियों की ज़रूरतों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। समागम को रक्षा सेवाओं के अफ़सर कर्नल दलविन्दर सिंह और अन्यों ने भी संबोधन किया। जत्थेदार तीरथ सिंह माहला ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा परिवार का सम्मान किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री जगरूप सिंह तखतूपुरा, चेयरमैन परमपाल सिंह तखतूपुरा और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Moga , Demru Khurd

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD