Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

लोगों को सेहत और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए फिरोजपुर के गांवों में मनरेगा स्कीम के तहत 65 नए पार्क बनेंगे

ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने सभी छह ब्लॉकों में 30 पार्कों के निर्माण का कार्य शुरू किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 05 Aug 2020

Last updated on: Aug 05, 2020, 00:00 IST

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण से जोड़ने की एक अनोखी मुहिम के तहत ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग की तरफ से जिले के सभी छह ब्लॉकों में 65 नए पार्क बनाए जाएंगे। ये सभी पार्क महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (मगनरेगा) स्कीम के तहत बनाए जाएंगे, जिन पर काम शुरू हो चुका है।विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) श्री रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि विभाग की तरफ से प्रस्तावित 65 पार्कों में से 15 पार्क घल्लखुर्द ब्लॉक, दस पार्क बाकी के पांचों ब्लॉकों गुरुहरसहाय, जीरा, फिरोजपुर, मक्खू और ममदोट में बनाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि ये सभी पार्क गांवों में खाली पड़ी सरकारी जमीन को खूबसूरत पार्कों में तबदील करके बनाएं जाएंगे और सभी पार्क लैंडस्केपिंग वर्क, पौधारोपण, सैर करने के लिए पगदंडियों और लाइटिंग सिस्टम से सुसज्जित होंगे।एडीसी ने आगे बताया कि यह योजना ग्रामीण इलाकों के लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने, उन्हें प्राकृति के और करीब लाने और ग्रामीण इलाकों के सौंदर्यीकरण में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का पहला पार्क ममदोट ब्लॉक में तैयार किया जा चुका है, जिस पर करीब 26.45 लाख रुपए का खर्च आ चुका है। ये पार्क लोगों को सौंपा जा चुका है और बड़ी तादाद में गांव के लोग यहां सैर के लिए आते-जाते हैं।विस्तृत जानकारी देते हुए डीडीपीओ फिरोजपुर श्री हरजिंदर संह ने बताया कि जिस तरह से हमारे शहरों, कस्बों में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है, इस तरह के पार्क समय की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि 65 में से 29 पार्कों का काम शुरू किया जा चुका है, जिसमें से चार पार्क घल्लखुर्द ब्लॉक, सात पार्क गुरुहरसहाय, तीन पार्क जीरा, दो पार्क फिरोजपुर, पांच पार्क मक्खू और आठ पार्क ममदोट ब्लॉक में तैयार करवाए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि ये प्रोजेक्ट न सिर्फ पर्यावरण के संदर्भ में सार्थक कदम है ब्लकि कोरोना महामारी के दौरान ग्रामीण लोगों को मगनरेगा स्कीम के तहत रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया चूंकि सभी पार्क मगनरेगा स्कीम के तहत तैयार करवाए जा रहे हैं, इसलिए संबंधित गांव से ही कामगारों को रोजगार दिया जाता है। इससे जरूरतमंद व गरीब लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

    

 

Tags: Khas Khabar , Ferozpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD