Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सांसद मनीष तिवारी द्वारा बाढ़ रोकथाम हेतु प्रबन्धों व विकास कार्यों का जायजा लिया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बलाचौर , 06 Aug 2020

Last updated on: Aug 06, 2020, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर में संभावित बाढ़ की रोकथाम हेतु किए गए आगामी प्रबंधों व विकास कार्यों का जायजा लिया गया। हल्का विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में इस बारे बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि संभावित बाढ़ की रोकथाम हेतु किए गए प्रबंधों में कोई लापरवाही ना बरती जाए और आपसी तालमेल के साथ इन प्रबंधों पर लगातार निगरानी की जाए। इस दौरान उन्होंने ड्रेनेज और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से सतलुज दरिया और धुस्सी बांध पर बाढ़ की रोकथाम हेतु किए गए प्रबंधों का ब्यौरा लिया व जरूरी दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बीते साल बलाचौर सब डिवीजन के बाढ़ से प्रभावित हुए बेला ताजोवाल, दुगरी, खोजा बेट और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में खास चौकसी बरती जाए व किसी भी हंगामी स्थिति में लोगों के जान-माल की रक्षा यकीनी बनाई जाए।इस अवसर पर एसडीएम बलाचौर दीपक रुहेला ने बताया कि सब डीविजन बलाचौर में बाढ़ की रोकथाम हेतु पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और नागरिकों की सुरक्षा व बांधों की निगरानी में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।इस दौरान सांसद तिवारी ने सब डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों और कोविड से बचाव हेतु किए गए प्रबंधों का जायजा लिया व अधिकारियों को सभी काम समयबद्ध व सुचारू तरीके से पूरे करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चल रहे विकास कार्यों में कोविड से बचाव हेतु सभी सावधानियां बरती जाएं और इस बारे दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से पालना यकीनी बनाई जाए।इस दौरान सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि शहर में पहले फेस में सीवरेज का काम 80 प्रतिशत मुकम्मल का लिया गया है व दूसरे पड़ाव का प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। तिवारी ने पहले फेज का  काम जल्द पूरा करने व दूसरे फेज की मंजूरी को लेकर काम जल्द शुरू करने की हिदायत दी। इस तरह उन्होंने जल सप्लाई विभाग अधिकारियों से भी चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर म्युनिसिपल कमेटी बलाचौर के प्रधान टिंकू घई, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह, बीडीपीओ दर्शन सिंह के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Balachaur , Chaudhary Darshan Lal Mangupur , Pawan Dewan , Punjab Large Industries Development Board

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD