Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सिंचाई विभाग का पटवारी और जिला अधिकारी रिश्वत लेते हुए काबू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब/ कोटकपूरा , 04 Aug 2020

Last updated on: Aug 04, 2020, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सिंचाई विभाग हरीके जिला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात नहरी पटवारी सुखमन्दर सिंह और कोटकपूरा में तैनात नहरी जिला अधिकारी पुरुषोत्तम दास को 13,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त नहरी पटवारी और नहरी जिला अधिकारी को शिकायतकर्ता गुरविन्दर सिंह निवासी हरीके की शिकायत पर 13,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त दोनों दोषियों द्वारा उसके खेत के लिए नहरी पानी की वारीबन्दी करने के बदले 30,000 रुपए की माँग की गई है परन्तु सौदा 26000 रुपए में तय हुआ है।एस.एस.पी विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा परमजीत सिंह की निगरानी में विजीलैंस की टीम द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी नहरी पटवारी और जिला अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में पहली किश्त के 13,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत बठिंडा स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Sri Mukatsar Sahib , Kotkapura , Faridkot , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD