Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सामाजिक सुरक्षा विभाग के जिला और ब्लॉक कार्यालय जल्द होंगे कागजमुक्त - अरूणा चौधरी

अतिरिक्त निदेशक-कम-नोडल अफसर को जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों के विवरण एन.आई.सी. को जल्द से जल्द मुहैया करवाने की हिदायत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Aug 2020

Last updated on: Aug 02, 2020, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरूणा चौधरी की सख्त हिदायतों के चलते अधिकारियों ने विभाग के जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में जल्द ही ई-ऑफिस प्रणाली लागू करके कागजमुक्त करने के लिए कमर कस ली है।मंत्री ने मुख्यालय, जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए पाबंद अतिरिक्त निदेशक-कम-नोडल अफसर को हिदायत की है कि नेशनल इनफार्मेटिक सैंटर (एन.आई.सी.) को जिला और ब्लॉक कार्यालयों के अधिकारियों और मुलाजिमों के जरुरी विवरण जल्द से जल्द मुहैया करवा दिए जाएँ।श्रीमती चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतें हैं कि समूह कार्यालय कागजमुक्त किये जाएँ और इन हिदायतों को जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों को भेजकर तुरंत कार्यवाही करने के लिए लिखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली पूरी तरह लागू है और हर किस्म की मंजूरियां इस प्रणाली के द्वारा दी जा रही हैं और फाइलें भी नई व्यवस्था के द्वारा भेजी जा रही हैं।कैबिनेट मंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि अतिरिक्त निदेशक-कम-नोडल अधिकारी को ई-ऑफिस प्रणाली को सभ्यक ढंग और समयबद्ध तरीकेे से लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला और ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों और मुलाजिमों को ई-गवर्नेंस विभाग और नेशनल इनफार्मेटिक सैंटर (एन.आई.सी.) के नुमायंदों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के समस्त अधिकारियों और मुलाजिमों के सरकारी ई-मेल पते पहले ही बनाए जा चुके हैं और जिला और ब्लॉक कार्यालयों के अधिकारियों और मुलाजिमों के विवरण जैसे कि नाम, पद, ज्वाइन करने की तारीख, सेवामुक्ति की तारीख और विभागीय दर्जाबन्दी भरने के उपरांत ई-ऑफिस प्रणाली को पूरी तरह से लागू कर दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि कार्यालयों में ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के लिए इन्टरनेट प्रणाली और बुनियादी ढांचा मजबूत किया जायेगा। उन्होंने खास तौर पर कहा कि इस मामले में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD