Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पंजाब सरकार किसानों की आर्थिक ख़ुशहाली के लिए कृषि उद्योग को बढ़ावा देगी : जोगिन्द्र सिंह मान

कहा, कैप्टन सरकार पंजाब को कृषि उद्योग का केंद्र बनाने के लिए वचनबद्ध

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 27 Jul 2020

Last updated on: Jul 27, 2020, 00:00 IST

पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारर्पोशन के चेयरमैन और पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देकर किसानों की तकदीर बदलेगी।यहाँ कारर्पोशन के कार्यालय में बोर्ड ऑफ डायरैकटरज़ की 245वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये पी.ए.आई.सी. के चेयरमैन जिनके साथ मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे, ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार कारर्पोशन राज्य में कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अथक मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय की ज़रूरत है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि किसानों को उनकी वस्तुओं के लाभप्रद भाव मिलें और वह राज्य की आर्थिक खुशहाली में सक्रिय भागीदार बन सकें। श्री मान ने कहा कि कारर्पोशन पर पंजाब को अनाज पैदा करने वाले राज्य से कृषि उद्योग का केंद्र बनाने का जिम्मा है।चेयरमैन ने कहा कि कारर्पोशन कृषि विभिन्नता और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव यत्न करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उद्योग सैक्टर को बढ़ावा देने के लिए कारर्पोशन एक नोडल एजेंसी है। श्री मान ने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने अपनी सख्त मेहनत से देश में हरित, श्वेत और नीली क्रांति लाई और अब समय आ गया है कि उनकी उद्यमशीलता को कृषि उद्योग में उभारा जाऐ जिसके लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ठोस यत्न कर रही है।चेयरमैन ने आगे कहा कि राज्य में कृषि उद्योग की बड़ी संभावना है जिसका प्रयोग पंजाब के किसानों की किस्मत बदलने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के किसानों की तकदीर बदलने के सपने को जल्द साकार करने को यकीनी बनाने के लिए कारर्पोशन की तरफ से हर संभव यत्न किया जायेगा। श्री मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अनुसार कारर्पोशन किसानों की आय को पूरक करने के लिए पंजाब भर में कृषि आधारित उद्योगों को उत्साहित करने के लिए ठोस यत्न करेगी।इस मौके पर अन्यों के अलावा कारर्पोशन के मैनेजिंग डायरैक्टर श्री मनजीत सिंह बराड़, डायरैक्टर श्री रणजीत सिंह और श्री किरनजीत सिंह मीठा मौजूद थे।   

 

Tags: Punjab Congress , Punjab Agro Industries Corporation , PAIC , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab , Joginder Singh Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD