स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्टाफ को हड़ताल न करने की अपील
Web Admin
5 Dariya News
चंडीगढ़ , 23 Jul 2020
Last updated on: Jul 23, 2020, 00:00 IST
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब के तहत काम करने वाले कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की खबरों के मद्देनजर, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज इन कर्मचारियों से हड़ताल या किसी सामुहिक अचनचेत (कैजुअल)छुट्टी पर न जाने की अपील की।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया महामारी कोविड -19 के विरुद्ध लड़ रही है और मानव के हितों के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी सबसे अग्रणी कतार में डटे हुए हैं। पंजाब सरकार भी इस संकटकालीन दौर में अपने लोगों की सेवा के लिए अथक यत्न कर रही है। पहले ही महामारी रोग एक्ट लागू किया जा चुका है और राज्य सरकार इस खतरे का मुकाबला करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।स. सिद्धू ने कहा कि ऐसे नाजुक समय में एनएचएम के अधीन काम कर रहे स्टाफ को ऐसी गतिविधि संबंधी नहीं सोचना चाहिए क्योंकि यह न सिफऱ् मानवता विरोधी है बल्कि उनके फज़ऱ् के विरुद्ध भी होगा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष तौर पर ए.एन.एम., स्टाफ नर्सें को ताकिद की कि वह उसी लगन और विश्वास से अपनी सेवाएं निभाते रहें जिस तरह कोविड -19 के फैलने के बाद अब तक राज्य के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। हमें पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना पड़ेगा क्योंकि वह संकट की इस घड़ी में हम पर आशान्वित हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी कठिनाईयों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में एनएचएम कर्मचारियों को करीब दो महीने पहले 6प्रशित + 12 प्रतिशत विशेष कोविड -19 वेतन वृद्धि दी है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि फ्लोरेंस नाईटिंगल की भावना का पालन करें और राज्य के लोगों की सेवा करें। स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के कर्मचारियों से अपील की कि वह कोविड -19 के योद्धों के तौर पर अपनी नैतिक जि़म्मेदारी से पीछे न हटें। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान राज्य सरकार स्टाफ को पेश सभी वास्तविक मुश्किलों के लिए हमेशा खुली है और अगर किसी को भी कोई मुश्किल पेश आ रही है तो मंत्री के साथ सीधा संपर्क किया जा सकता है।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंजाब के कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ ही हड्डी हैं उन्होंने(मंत्री) को आशा है कि सभी कर्मचारी पूरी दृढ़ता के साथ विभाग के साथ खड़े रहेंगे और हड़ताल पर जाने सम्बन्धी विचार त्याग देंगे।