Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

गाजियाबाद में बेटियों के सामने पत्रकार को गोली मारी, 5 गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजियाबाद , 21 Jul 2020

गाजियाबाद में एक पत्रकार को उसकी बेटियों के सामने गोली मार दी गई। गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विजय नगर इलाके में सोमवार रात पत्रकार को गोली मारी गई, जब वह अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बाइक पर सवार थे। घटना तब हुई जब पत्रकार विक्रम जोशी अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। घात लगाए पांच हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। जोशी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।विक्रम जोशी ने विजय नगर पुलिस स्टेशन में कुछ दिनों पहले एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर भांजी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।पीड़ित के भाई अनिकेत जोशी ने कहा, "कुछ लोग कुछ दिन पहले हमारी भांजी के साथ छेड़खानी कर परेशान कर रहे थे और मेरे भाई विक्रम जोशी ने इसका विरोध किया था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। एक मामला भी दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।"वीडियो में, हमलावरों के घटनास्थल से फरार हो जाने के बाद पत्रकार की बेटी को उनकी (जोशी) ओर रोते-चिल्लाते हुए भागते देखा जा सकता है। वीडियो में लड़की अपने पिता के बगल में सड़क पर बैठी हुई और राहगीर से मदद लेने की कोशिश करती नजर आ रही है।तेजी से कार्रवाई करते हुए, गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा, "हमने गाजियाबाद के विजय नगर में एक पत्रकार को कुछ बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में पांच को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहित, दलबीर, आकाश, रवि और शाकिर के रूप में हुई है।"इस बीच, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की है।कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य जितिन प्रसाद ने कहा, "कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। यह सब पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है।"

 

Tags: Crime News India , Crime News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD