Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

 

स्मिथ, वार्नर की वापसी भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए चिंता का विषय नहीं : गौतम गंभीर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2020

Last updated on: Jul 16, 2020, 00:00 IST

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईसीसी के अगले चेयरमैन के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का समर्थन किया है और कहा है कि क्रिकेट की शीर्ष संस्था में शीर्ष प्रबंधन में प्रतिनिधित्व रहना भारत के लिए अच्छा होगा।शशांक मनोहर ने एक जुलाई को आईसीसी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। वह दो बार दो-दो साल तक इस पद पर रहे थे।गंभीर ने आईएएनएस से कहा, "मुझे नहीं पता कि सौरव गांगुली क्या सोच रहे हैं, लेकिन हां, अगर आईसीसी के शीर्ष प्रबंधन में भारत का प्रतिनिधत्व रहता है तो यह देश के लिए अच्छी बात होगी।"उन्होंने कहा, "भारत को आईसीसी में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की जरूरत है।वहीं गंभीर ने कहा है कि भारतीय टीम इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बचाव करने में सफल रहेगी।विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 के आस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा इतिहास रचा था। उस सीरीज में हालांकि आस्ट्रेलिया के दो धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे, क्योंकि यह दोनों बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे थे। गंभीर को लगता है कि इस बार इन दोनों के होने से भी भारतीय टीम को फर्क नहीं पड़ेगा।गंभीर ने कहा, "भारतीय टीम के पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम को किसी भी परिस्थिति में परेशान कर सकते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि पिछली सीरीज जीत के साथ हम आस्ट्रेलिया जाएंगे तो हम उन्हें काफी कड़ी चुनौती देंगे।"गंभीर ने इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाल टी-20 विश्व कप पर भी अपनी राय रखी। विश्व कप का आयोजन इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है, लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।गंभीर ने कहा, "यह आसानी से लिए जाने वाले फैसले नहीं हैं। यह सोच समझकर लिए जाने वाले फैसले हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आईसीसी जल्द ही इस पर अपना रुख साफ करेगी। यह जरूरी है कि वह फैसला लेने से पहले हर किसी को भरोसे में लें।"भारत में क्रिकेट शुरू करने को लेकर गंभीर ने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि जब सही समय हो भारत में क्रिकेट शुरू हो जाना चाहिए। यह हालांकि काफी सारी चीजों पर निर्भर करता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बीसीसीआई सभी कुछ सोच कर इस पर फैसला लेगी।"उन्होंने कहा, "कोई भी जल्दी में नहीं हैं क्योंकि इंसान की जान ज्यादा प्यारी है। साथ ही कुछ क्रिकेट देश का मूड बदलने में मदद करेगी।"

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD