Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

व्यापक सार्वजनिक शिकायत निवारण नीति सभी विभागों की शिकायत निवारण प्रणालियों को एक छत के नीचे लाएगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2020

पंजाब मंत्रीमंडल ने सोमवार को सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली (पी.जी.आर.एस.) के निर्माण और प्रबंधन के लिए मार्ग प्रशस्त करते हुए एक व्यापक सार्वजनिक शिकायत निवारण नीति को मंजूरी दे दी है जिससे सभी विभागों की शिकायतों को एक छत के नीचे लाया जा सकेगा जो ‘डिजिटल पंजाब’ के दायरे में आएगा।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने नागरिकों की शिकायतों के निपटारे के लिए समयबद्ध, सुलभ और पारदर्शी ढंग के साथ समान व्यवस्था स्थापित करने का फैसला किया है।सरकारी प्रवक्ता के अनुसार नागरिकों के पास अपनी शिकायतें सरकार के पास दर्ज करवाने के लिए एक भी जरिया नहीं है जिस कारण इस सम्बन्ध में एक व्यापक नीति बनाने की जरूरत है।नागरिकों की शिकायतों के निपटारे के लिए सेवाएं पहुँचाने में और सुधार करने के उद्देश्य से यह नीति शिकायत निवारण के लिए समान काम करने की व्यवस्था स्थापित करेगी। शिकायतों के निपटारे के लिए व्यवस्था में हरेक अधिकारी के लिए तय समय निर्धारित होगा। यह नीति नागरिकों को प्रदान किये गए समाधान पर अपनी फीडबैक पेश करने के योग्य बनाती है। यह नीति उच्च अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचाती है और सबूत आधारित फैसले लेने के लिए इकठ्ठा किये आंकड़ों के विश्लेषण की आज्ञा देती है। आई.वी.आर. व्यवस्था के सहयोग से प्रस्तावित कॉल सैंटर द्वारा पी.जी.आर.एस. सरकार द्वारा सेवाएं देने के बारे में नागरिकों की फीडबैक और उनकी भावनाओं को संग्रह करने के योग्य बनाएगी।प्रशासनिक सुधारों और सार्वजनिक शिकायत विभाग ने पंजाब शिकायत निवारण नीति के अनुसार पी.जी.आर.एस. के लिए आई.टी. पोर्टल बनाया है और इस पर सभी विभागों को रखने का प्रस्ताव रखा है। इस मंतव्य के लिए विभाग के अधिकारियों और स्टाफ का प्रशिक्षण करवा रहा है।एक स्पष्ट नीति की कमी के कारण कई विभाग नागरिकों से शिकायतें प्राप्त करने और उनके हल के लिए अपनी व्यक्तिगत प्रणालियों को चलाते हैं। इस मंतव्य के लिए पीबीग्रामस जो एक बड़ी प्रणाली है, कई विभागों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है परन्तु इसमें निपटारा करने के लिए समान काम करने की व्यवस्था की कमी, काम के लिए तय सीमाएं और विभागों को जवाबदेही की कमी है। नागरिकों के पास अपनी शिकायतें सरकार के पास दर्ज करवाने के लिए एक भी जरिया नहीं है।

 

Tags: Amarinder Singh , Cabinet Decision Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD