Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर

 

आप की छठी सूची में शाजिया इल्मी, सोनी सोरी

शाजिया इल्मी
शाजिया इल्मी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

गाजियाबाद , 15 Mar 2014

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 55 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची घोषित कर दी, जिसमें पार्टी की कोर कमेटी की सदस्य शाजिया इल्मी, जनजातीय सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोरी और पूर्व आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का नाम है। शाजिया इल्मी गाजियाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी, जबकि सोरी को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।सोनी और उनका भतीजा नवोदित पत्रकार लिंगाराम कोडोपी गरीब आदिवासियों की भलाई के लिए काम करते हैं। एक कारपोरेट घराने से पैसे लेकर नक्सलियों को पहुंचाने के आरोप में दोनों जेल की सजा काट चुके हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी और उत्तराखंड की पहली महिला पुलिस महानिदेशक रहीं कंचन चौधरी भट्टाचार्य हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगी।आप की योजना 350 से 400 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की है। पार्टी ने अब तक 242 उम्मीदवारों की घोषणा की है।पार्टी ने कहा कि शाजिया जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में आर.के. पुरम सीट से कम ही अंतर से पराजित हुई थीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई हैं। जी न्यूज, स्टार न्यूज और टाइम्स ग्रुप के चैनलों से जुड़ी रहीं टीवी पत्रकार और एंकर शाजिया इल्मी का मुकाबला फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के नेता राज बब्बर से होगा।गाजियाबाद के मौजूदा सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं। आप की ताजा सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश व ओडिशा से एक-एक, मध्य प्रदेश से सात और महाराष्ट्र से सात हैं।

 

Tags: shazia ilmi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD