Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने 184 पात्र व्यक्तियों को वितरित किये चेक

शाहपुर में लोगों की समस्याओं का किया समाधान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 09 Jun 2020

Last updated on: Jun 09, 2020, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने आज मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में 184 पात्र व्यक्तियों को लगभग 18 लाख 16 हजार 100 रुपये के चेक वितरित किए।शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वह शीघ्र ही हर पंचायत का दौरा करेंगीं और इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। सरकार द्वारा भी समय-समय पर लोगों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न तरह से राहत पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि अब कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।इस दौरान शहरी विकास मंत्री द्वारा लोगों को मास्क भी वितरित किये गए। प्राथमिक सहायक अध्यापक भी पीटीए प्रधान राजीव शर्मा के नेतृत्व में अपने नियमितीकरण करने की मांग को लेकर शहरी विकास मंत्री से मिले और अपना ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर शाहपुर के झुलाड़ गांव के लोगों ने 18 हजार रुपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में शहरी विकास मंत्री के माध्यम से भेजा।इसके उपरान्त शहरी विकास मंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. मुरारी लाल, तहसीलदार परमानंद रघुवंशी, प्रधान शाहपुर अरुणा देवी, जिला भाजपा का उपाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री, भाजपा महासचिव सतीश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक अवस्थी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत, सल्ली के प्रधान अनिल महाजन, सीडीपीओ अशोक शर्मा, तिलक शर्मा, अक्षय शर्मा, अश्वनी चौधरी, एसएचओ शाहपुर हेमराज शर्मा, राकेश मनु, अजय शर्मा राजेश, पूर्व प्रधान अश्वनी, दीपक सोनी, सुमित कुमार तथा शाहपुर विधानसभा के अलग-अलग स्थानों से आये लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD