Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिशन फतेह: कोविड-19 से बचाव के लिए एस.बी.आई. ने जिला रैड क्रास सोसायटी को भेंट किए मास्क, सैनेटाइजर व पी.पी.ई किट्स

ए.डी.सी. ने बैंक के योगदान की प्रशंसा करते हुए लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां अपनाने की अपील की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Jun 2020

Last updated on: Jun 08, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के नेतृत्व में जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जहां जरुरतमंद परिवारों की मदद की जा रही है वहीं मिशन फतेह के अंतर्गत इस महांमारी के प्रति जागरुकता भी फैलाई जा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित कुमार पंचाल की उपस्थिति में  स्टेट बैंक आफ इंडिया रिजनल बिजनेस कार्यालय की ओर से मिशन फतेह में योगदान डालते हुए सोसायटी को 400 बोतल सैनेटाइजर, 1000 फेस मास्क, 10 पी.पी.ई. किट्स व दस्ताने दिए गए। इस दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया की टीम ने जिला रैड क्रास सोसाटी की ओर से किए जा रहे जन कल्याण कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में भी इस संस्था को सहायता मुहैया करवाते रहेंगे।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित कुमार ने स्टेट बैंक आफ इंडिया की टीम का धन्यवाद करते हुए जिला होशियारपुर के दानी सज्जनों व समाज सेवकों को अपील करते हुए कहा कि वे जिला रैड क्रास सोसायटी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने लोगों से मिशन फतेह के अंतर्गत सावधानियां अपनाने की अपील करते हुए अन्य लोगों को जागरुक करने के लिए भी कहा।  उन्होंने जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से किए जा रहे जन कल्याण के कार्यों की भी प्रशंसा की।इस दौरान सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी श्री नरेश गुप्ता ने जिला होशियारपुर के दानी सज्जनों व समाज सेवकों को अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए वे जरुरतमंद परिवारों को जरुरी वस्तुएं मुहैया करवाने के लिए जिला रैड क्रास सोसायटी के बैंक खाता नंबर 50100309716962(आई.एफ.एस.सी कोड एच.डी.एफ.सी0000229) या जिला रैड क्रास कार्यालय के फोन नंबर 01882-221071, 221074 पर संपर्क कर अपना योगदान दे सकते हैं, ताकि इस आपदा की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता की जा सके। इस मौके पर, रिजनल मैनेजर श्री जय प्रकाश गुप्ता, चीफ मैनेजर श्री राज कुमार बाली, मैनेजर श्री बृज मोहन भी मौजूद थे।

                        

 

Tags: Coronavirus , Mission Fateh , Red Cross

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD