Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार ने राज्य में सार्वजनिक परिवहन के आवागमन हेतु प्रतिबंधों में दी छूट

एसटीयू बसों को बुधवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चुनिंदा रूटों पर चलने की होगी अनुमति

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2020

Last updated on: May 18, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने राज्य में सार्वजनिक परिवहन के आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया है। इसका खुलासा राज्य की परिवहन मंत्री श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने परिवहन विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए किया। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को पेश कठिनाइयों को दूर करना है ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक आ और जा सकें।आज यहां जारी एक प्रेस बयान में श्रीमती रजिया सुल्ताना ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के संचालन पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने का यह निर्णय भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुरूप लिया गया है।उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि बुधवार से राज्य परिवहन उपक्रम की बसों को अपनी पूरी क्षमता के 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रमुख शहरों और जिला मुख्यालयों के बीच के एक स्थान से दूसरे स्थान तक चुनिंदा रूटों पर चलने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि ये बसें केवल बस अड्डों से ही चलेंगी जहां सभी यात्रियों की बसों में चढऩे से पहले जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बसों और अन्य परिवहन के संचालन के दौरान कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी यात्री सार्वजनिक परिवहन में सामाजिक दूरी बनाए रखें, सभी ने मास्क पहने हुए हों और चालकों द्वारा प्रदान किए गए सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करें। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह छूट केवल पंजाब राज्य के अंदर ही लागू होगी और राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए कन्टेनमेंट ज़ोनों में यह छूट लागू नहीं होंगी।श्रीमती रजिया सुल्ताना ने कहा कि टैक्सी, चार पहिया वाहन और कैब एग्रीगेटर के संबंध में इनमें सवार व्यक्तियों की संख्या संबंधी नये प्रतिबंध के अनुसार इनमें केवल एक चालक और दो यात्री ही सवार हो सकेंगे। इसी तरह रिक्शा और ऑटो रिक्शा में जो उचित ढंग से पंजीकृत हैं और नियमित रूप से कर का भुगतान करते हैं, में केवल एक चालक / पुल्लर और 2 यात्रीयों के ही सवार होने की अनुमति होगी। इसी तरह दो पहिया वाहनों और साइकिलों पर केवल एक सवार या फिर पत्नी और पति या सवार के साथ एक छोटा बच्चा सवारी कर सकेगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।मीटिंग में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, डॉ. अमरपाल सिंह, श्री एस.के. सिंह, आईजी यातायात, और डीएसटी एमडी पीआरटीसी उपस्थित थे।

 

Tags: Razia Sultana , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD