Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को छः माह की अग्रिम पेंशन देकर पहुंचाई विशेष राहत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कांगड़ा , 13 May 2020

Last updated on: May 13, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार ने 5.69 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 217.86 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करके विशेष राहत पहुंचाई है। जनजातीय क्षेत्रों के लाभार्थियों को यह पेंशन छः माह के लिए तथा गैर-जनजातीय क्षेत्रों के लाभार्थियों को तीन माह के लिए अग्रिम तौर पर दी गई है। ‘लाकडाउन’ के कारण लाभार्थियों की पेंशन अदायगी का कार्य बड़ा चुनौतीपूर्ण था, जिसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भारतीय डाक सेवा विभाग के कर्मियों ने बड़े प्रभावशाली ढंग से निभाया है।कांगड़ा ज़िला के जयसिंहपुर क्षेत्र के गांव गूहन की 90 वर्षीय शैंकरू देवी की खुशी का उस समय कोई ठिकाना न रहा, जब डाकिया कफ्र्यू के दौरान पैदल चलकर उनकी तीन माह की 4500 रुपये की पेंशन लेकर घर पहुंचा। शैंकरू देवी इस उम्र में घर में अकेला होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन ही उसका मुख्य सहारा है। इसी पेंशन से उसकी दवाइयां व दाल-रोटी का खर्च चलता है। ऐसा शैंकरू देवी का कोई अकेला मामला नहीं है, इस समय प्रदेश में ऐसे लगभग 3.85 लाख वृद्धजन हैं, जिन्हें लगभग 154.24 करोड़ रुपये की पेंशन सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, लगभग 1.20 लाख विधवाओं को भी 40.21 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की गई है, जबकि 63,495 दिव्यांगजनों को 23 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी की गई है।

कोविड-19 के कारण प्रदेश में चल रहे कफ्र्यू के दौरान प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को घर-द्वार पर पेंशन उपलब्ध करवाना, वास्तव में एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे डाक विभाग के कर्मियों ने बखूबी निभाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत डाकिए इस पुनीत कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। इस समय प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के डाकघरों में 4 लाख 75 हजार 290 सेविंग अकाउंट हैं तथा 93,768 लाभार्थियों के बैंकों में अकाउंट है।प्रदेश के पांगी, भरमौर, लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर ज़िलों के जनजातीय क्षेत्रों में 14,379 सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को आगामी छः माह की पेंशन प्रदान की गई है, जिस पर लगभग 10 करोड़ 39 लाख रुपये व्यय हुए हैं। संकट की इस घड़ी में समय पर पेंशन मिल जाने से प्रदेश भर में सभी जरूरतमंद व्यक्ति अब स्वाभिमान से अपना जीवन-यापन कर रहे हैं तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं।लाकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने न केवल सामाजिक सुरक्षा पेंशन का समय पर वितरण सुनिश्चित बनाया अपितु 43026 पेंशन के नए मामले भी स्वीकृत किए हैं। यही नहीं, विधवाओं और दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को प्रथम अप्रैल, 2020 से 850 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है।इसके अतिरिक्त, कोविड-19 के संकट को देखते हुए, केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 1,11,863 राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों को 500 रुपये प्रति लाभार्थी प्रदान किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश को 5 करोड़ 59 लाख 33 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन लाभार्थियों को शीघ्र ही अतिरिक्त 500 रुपये प्रति लाभार्थी जारी किए जाएंगे। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को राहत पंहुचाने से जरूरतमंद लोगों के जीवन में एक आशा की किरण देखने को मिली है।

 

Tags: Coronavirus , Feature

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD