Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

50 पार्षदों ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए दिए 9.20 लाख रुपये

मेयर ने निगम कमिश्नर को भेंट किए चैक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 13 May 2020

Last updated on: May 13, 2020, 00:00 IST

कोरोना वायरस कोविड-19 के साथ हमारी लड़ाई लगातार जारी है। संकट की इस घड़ी में शहर के 50 पार्षदों ने 9 लाख 20 हजार रुपये की राशि मेयर संजीव शर्मा को भेंट की और मेयर ने इस राशि को बुधवार दोपहर निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर को भेंट किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर कोई अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहा है। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की है। सरकार की ओर से आए आदेशों की पालन करते हुए राशन के वितरण सहित अपने स्तर पर लोगों को लंगर मुहैया करवाया है। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर योगिंदर सिंह योगी, डिप्टी मेयर विनती संगर सहित 50 पार्षदों ने अपना एक महीने का वेतन कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए दिया है। इसके अतिरिक्त समाज सेवी दीपक कंपानी ने 31हजार, सदभावना अस्पताल ने 11 हजार रुपये के चैक इस राहत फंड में दिए हैं।निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर ने मेयर से 9 लाख 20 हजार रुपये के चैक हासिल करने के बाद उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिन पार्षदों ने अपना एक महीने का वेतन राहत फंड के लिए दिया है वह प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस राहत फंड के जरिए जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। इससे पहले ही कुछ लोगों ने राशन और लंगर के लिए सेवाएं निभा कर जरूरतमंद लोगों की सहायता कर जिला प्रशासन को बड़ा सहयोग दिया है। कमिश्नर ने कहा कि सभी के सहयोग से ही हम इस महामारी पर जीत हासिल कर सकेंगे। 

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD