Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब के लोक संपर्क अधिकारियों की परमात्मा के समक्ष साझी प्रार्थना

कोरोना महामारी से बचाव के लिए समूचे विश्व के लोगों के कल्याण के लिए की प्रार्थना

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 May 2020

Last updated on: May 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब के डेढ़ दर्जन से अधिक लोक संपर्क अधिकारियों ने ‘प्रार्थना’ पहल के अधीन एक पृथक प्रयास करते हुए कोरोनावायरस महामारी की चपेट में आए विश्व भर के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए परमात्मा के चरणों में प्रार्थना की है। इन अधिकारियों ने इस प्राकृतिक आपदा के मौके पर अपने-अपने घरों में स्व-बंदी के दौरान संकल्प के प्राथमिक फलसफे ‘नानक नाम चढ़ती कला, तेरे भाने सरबत दा भला’ के दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए गुरबाणी शब्दों के द्वारा मानवता के कल्याण के लिए तुच्छ प्रयास किया है।इस ख़तरनाक वायरस से पीडि़त मनुष्य को रोगों से निजात दिलाने के लिए ‘प्रार्थना’ नाम की इस संक्षिप्त वीडियो में अधिकारियों ने अलग -अलग शब्दों के द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। लोक संपर्क अधिकारियों ने दुनिया भर में कोरोनावायरस के विरुद्ध जंग में अगली कतार में डट कर लड़ रहे हर क्षेत्र के योद्धाओं और इस रोग का कष्ट झेल रहे मरीज़ों के कल्याण के लिए प्रार्थना करने के साथ-साथ इस महामारी के कारण नाशवान संसार से अलविदा होने वालों को भी याद किया है।

हरजीत सिंह गरेवाल, जिनकी प्रेरणा के स्वरूप मानवता के कल्याण के उद्देश्य के लिए गुरबाणी शब्दों की वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में ‘प्रार्थना’ का यह प्रयास किया गया, के मुताबिक इन तुच्छ यत्नों का एकमात्र उद्देश्य पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज गुरूवाक ‘सरब रोग का औखद नाम’ के द्वारा गुरबाणी के ओट आसरे के अंतर्गत परमात्मा की कृपा और आशीषों के स्वरूप वैश्विक संकट की इस घड़ी के मौके पर परमात्मा के समक्ष ‘अरदास ’ के द्वारा समूची मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना करना है।इस प्रार्थना में इन साबत-सूरत अधिकारियों ने लोगों को कोविड-19 के दरमियान घरों में रह कर अपने-अपने राज्यों के दिशा-निर्देशों की पालना करने के संदेश का प्रचार-प्रसार भी किया है। श्री गरेवाल ने बताया कि इस प्रेरणादायक वीडियो में केंद्रीय सरकार और राज्य सरकारों की एडवाइजऱी के मुताबिक सामाजिक दूरी समेत स्वास्थ्य और सफ़ाई से सम्बन्धित ज़रूरी सुधारों को अपनाने पर ज़ोर देते हुए लोगों को अपने घरों में रहने के साथ-साथ इस ख़तरनाक कोरोनावायरस के विरुद्ध जंग लड़ते हुए सुरक्षित रहने की अपील भी की गई है।

 

Tags: DIPR JK , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD