Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया ‘सज़ा नहीं, बचाव है क्वारंटाइन’ पुस्तिका का विमोचन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 May 2020

Last updated on: May 06, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की हिमाचल इकाई द्वारा कोरोना महामारी के दृष्टिगत तैयार की गई ‘‘सज़ा नहीं, बचाव है क्वारंटाइन’’ पुस्तिका का विमाचन किया।इस पुस्तक का लेखन व संकलन डा. ओम प्रकाश भूरेटा ने किया है। इस पुस्तक में दी गई जानकारी का मुख्य स्रोत विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न दिशानिर्देश हैं। इसमें संक्रमण के फैलाव, प्रभाव व होम क्वारंटाइन के दौरान व्यक्ति, उसके परिवार, पड़ोसी व पंचायतों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया व सावधानियों को समझाया गया है।इस अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक तैयार करने के लिए भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में क्वारंटाइन को लेकर विस्तृत और साधारण तरीके से समझाया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से इसका प्रचार किया जाएगा लेकिन ग्रामीण स्तर तक विशेषकर पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तक भी इसे उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, ज्ञान विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ. ओम प्रकाश भूरेटा, समिति के अन्य पदाधिकारियों में डा. रीना सिंह, निर्मला चैहान और जियानंद शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Coronavirus , Book

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD