Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीएआरपीजी द्वारा कोविड-19 से संबंधित लोक शिकायत निवारण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की

उन्होंने डीएआरपीजी द्वारा कोविड-19 से संबंधित लोक शिकायत के निपटारे की गति पर संतुष्टि व्यक्त की, इस अवधि में कुल 52,327 लोक शिकायतों का निपटारा किया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2020

Last updated on: May 05, 2020, 00:00 IST

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर 30 मार्च- 4 मई, 2020 की अवधि के दौरान डीएआरपीजी द्वारा कोविड-19 से संबंधित लोक शिकायत निवारण की प्रगति रिपोर्ट की व्यापक समीक्षा की और शिकायतों के निपटान की गति पर संतोष व्यक्त किया।इस अवधि में, डीएआरपीजी की राष्ट्रीय कोविड-19 लोक शिकायत से जुड़े पोर्टल (https://darpg.gov.in) ने 52,327 मामलों का निपटारा किया, जिनमें से केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा 41,626 मामलों का निवारण किया गया। केंद्र सरकार के कोविड-19 लोक शिकायत मामलों में शिकायत निवारण का दैनिक औसत 1.45 दिन प्रति मामला (1.45 दिन/निवारण) रहा है। डीएआरपीजी ने मैन्युअल रूप से 20,000 मामलों का विश्लेषण किया और नागरिकों की संतुष्टि को सुनिश्चित करने के लिए फ़ीडबैक फोन किया गया। केंद्र और राज्य सरकारों के शिकायत निवारण अधिकारियों के बीच छह बार संवादात्मक वीडियो सम्मेलनों का आयोजन किया गया। डीएआरपीजी द्वारा राज्य सरकारों को 10,701 कोविड-19 लोक शिकायत मामलों को स्थानांतरित किया गया, जिनका सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोविड-19 लोक शिकायतों का समय पर समाधान करने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने के लिए डीएआरपीजी और राज्य सरकारों के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 लोक शिकायतों के निवारण को न केवल तकनीकी रूप से उन्नत बड़े राज्यों, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, केरल में तत्परता के साथ आगे बढ़ाया गया, बल्कि कनेक्टिविटी में अवरोध होने के बावजूद उत्तर-पूर्वी राज्यों और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेशों, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी समर्पित वेब पोर्टलों का उचित प्रबंधन किया गया। जन शिकायतों का समय पर निराकरण करने से यह सुनिश्चित किया जाता है कि जनता का सरकार पर विश्वास कायम रखा जा सके।

डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान कई जिलाधिकारियों ने सराहनीय पहल की है, जिनमें रियासी के जिलाधिकारी भी शामिल हैं जिन्होंने सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया था। इसी प्रकार की पहल आकांक्षी जिलों में भी देखी गई, जहां पर जिलाधिकारी खाद्य आपूर्ति को सुनिश्चित करने और ग्रामीण स्तर पर लॉकडाउन की निगरानी तत्परता के साथ करने के लिए प्रयासरत दिखे। राज्य स्तर की सफलता की प्रमुख कहानियों में, छात्रों का अंतर्राज्यीय आवागमन और प्रवासी श्रमिकों के मुद्दों को संभालना था, जिसमें जिलाधिकारियों और राज्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, राज्यों ने अस्पतालों की अवसंरचना और क्वारंटाइन, स्कूल और उच्च शिक्षा, मजदूरी और रोजगार संबंधित मुद्दों और आपूर्ति से संबंधित अन्य मुद्दों का भी सफलतापूर्वक समाधान किया है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोक शिकायतें मोदी सरकार के लिये केंद्रीय मुद्दा हैं और 2014-20 की अवधि में लोक शिकायतों के निपटान के मामले 2 लाख से बढ़कर लगभग 20 लाख हो गए हैं। डीएआरपीजी, 90 प्रतिशत निपटान दरों को सुनिश्चित करने के साथ लोक शिकायतों पर प्रतिक्रिया देने में आगे रहा है। फीडबैक प्राप्ति के लिए किए गए फोन के माध्यम से निवारण की गुणवत्ता का सत्यापन किया गया है। इन पहलों के माध्यम से इन विश्वासों को पुष्ट किया गया है कि देश का नागरिक सरकार के क्रियाकलापों के केंद्रबिंदु में है।इस समीक्षा बैठक में, डॉ. क्षत्रपति शिवाजी, सचिव, डीएआरपीजी, वी श्रीनिवास, अपर सचिव, डीआरपीजी और श्रीमती जया दुबे, संयुक्त सचिव डीएआरपीजी उपस्थित थे। राज्य सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव शामिल थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD