Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

जम्मू-कश्मीर से संबंधित 348 व्यक्तियों को भेजा वापिस

वापिस जाने वाले व्यक्तियों ने जिला प्रशासन के प्रबंधो की प्रशंसा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 May 2020

Last updated on: May 05, 2020, 00:00 IST

जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज जम्मू-कश्मीर से संबंधित 348 व्यक्तियों को बसों के माध्यम से वापिस भेज दिया गया है। इससे पहले भी प्रशासन की ओर से 567 व्यक्तियों को जम्मू-कश्मीर वापिस भेज दिया गया था। आज वापिस जा रहे व्यक्तियों ने जिला प्रशासन होशियारपुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से किए गए सुचारु प्रबंध काबिले तारीफ थे।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि एस.डी.एम. श्री अमित महाजन, श्रीमती ज्योति बाला, श्री हरबंस सिंह, श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में सब-डिवीजन होशियारपुर, दसूहा, गढ़शंकर व मुकेरियां से बसों के माध्यम से आज जम्मू-कश्मीर से संबंधित 348 व्यक्तियों को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला होशियारपुर से अलग-अलग राज्यों को जाने वाले व्यक्तियों की रजिस्ट्रेशन भी की जा रही है व अब तक करीब 20 हजार व्यक्ति रजिस्टर्ड हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्टर्ड व्यक्तियों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए प्रदेश में लगाए गए कफ्र्यू, लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसे व्यक्तियों के अपने पैतृक राज्य वापिस जाने संबंधी स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर(एस.ओ.पी) जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने पैतृक राज्य वापिस जाना चाहते हैं, वे www.covidhelp.punjab.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार, समूह के लिए लिंक पर प्रोफार्मा भरता है, तो उसके पूरे परिवार, समूह के लिए एक सिस्टम द्वारा जनरेट आई.डी. मिलेगी, जिसको वह संभाल कर रखें। उन्होंने कहा कि चाहवान रजिस्टर्ड व्यक्तियों की वापसी संबंधी जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे।

 

Tags: Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD