Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर केंद्र से पूछा पंजाब से सौतेला व्यवहार क्यों?

अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर के सभी 50 वार्डों व 60 गांवों में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कर केंद्र सरकार पर लगाया प्रदेश से पक्षपात का आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 May 2020

Last updated on: May 01, 2020, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में आज होशियारपुर के सभी 50 वार्डों व 60 गांव में लोगों ने अपने-अपने स्थानों पर 1 मई को मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर जहां उसके सम्मान में सैल्यूट किया वहीं केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ पक्षपात पूर्ण रवैये पर विरोध भी जताया। कैबिनेट मंत्री श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस दौरान अपने निवास स्थान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर हर पंजाब वासी केंद्र को पूछ रहा हैं कि हम हिंदुस्तानी है हमारे साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज पंजाब का हर वासी मजदूर दिवस पर देश के श्रमिकों व पंजाब के लोगों की आवाज केंद्र तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र को बिना भेदभाव के पंजाब का सहयोग करना चाहिए लेकिन हर बार पंजाब के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का सीमावर्ती राज्य आज केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण उपेक्षा का शिकार है।श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता व अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई मुश्किल आई है पंजाब ने अपना कर्तव्य अपनी क्षमता से ज्यादा निभाया है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है लेकिन केंद्र इस लड़ाई में पंजाब का कोई सहयोग नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कार पंजाब का विशेष पैकेज के लिए अधिकार है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पंजाब को उसका बनता हक भी अभी तक नहीं दिया गया है। श्री अरोड़ा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ इस जंग को पंजाब हर हाल में जीतेगा। उन्होंने कहा कि हम अपना हक मांग रहे  हैं और अगर इसमें कुछ गलत है तो केंद्र बताए। उन्होंने कहा कि हम केंद्र के ध्यान में लाना चाहते हैं कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को और सक्षम तौर पर लडऩे के लिए संसाधनों की बहुत जरुरत होती है और अगर पंजाब मजबूत होगा तभी देश मजबूत बनेगा।इस अवसर पर पंजाब राज्य पिछड़ा आयोग के चेयरमैन श्री सरवन सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, श्री शादी लाल, श्री सुनीश जैन, श्री रजत आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD