Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लॉकडाउन के बीच आईआईपीए के दीक्षांत समारोह को ‘ऑनलाइन’संबोधित किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2020

Last updated on: Apr 30, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लॉकडाउन के बीच भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) में हुए लोक प्रशासन में उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीपीए) के 45वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में “ऑनलाइन” संबोधित करके इतिहास रच दिया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय और केन्द्रीय सेवाओं के 45 वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही सैन्य बलों की सभी शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आईआईपीए निदेशक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डीओपीटी सचिव सी चंद्रमौली, आईआईपीए रजिस्ट्रार अमिताभ रंजन, आईआईपीए संकाय के साथ ही उन सभी छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा किया था।डॉ. जितेंद्र सिंह ने लॉकडाउन की बंदिशों के बावजूद शैक्षणिक कार्यक्रम की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने और समय-सीमाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न तरीकों में सुधार करने के लिए आईआईपीए की सराहना की, जिसमें अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा को “ऑनलाइन” कराया जाना शामिल है।क्षमता बढ़ाने के प्रयासों के लिए आईआईपीए को बधाई देते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने बदलते वक्त के हिसाब से संस्थान में बदलाव करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बदलाव और सुधार के क्रम में एक जीवंत और गतिशील इकाई अपने मौजूदा तरीकों में लगातार संशोधन और पुनः अवलोकन करती रहती है।

केन्द्रीय मंत्री ने कोविड महामारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति के मद्देनजर आईआईपीए में किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी और कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जब आईआईपीए ने अपने एक विशेष उद्देश्य को खास तरीके से पूरा किया है। उन्होंने आईआईपीए से निरंतर नए मॉडलों के विकास का आह्वान किया, जो बाकी देश के लिए मिसाल बन सकते हैं।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड ने एक बार फिर से वर्तमान सरकार के ‘न्यूनतम सरकार और अधिकतम प्रशासन’ के संकल्प को साबित किया है। भारत कोविड के प्रभावी रखरखाव से जहां वैश्विक देशों में अग्रणी देश के रूप में सामने आया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से शीर्ष वैश्विक नेताओं में से एक बनकर सामने आए हैं।डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए से अपने प्रयासों को जारी रखने का अनुरोध किया और कहा कि कोविड 19 से हमें सबक सीखने तथा नए मॉडल विकसित करने का अवसर मिला है, जो दूसरों के लिए भी मिसाल बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संकट से बाहर निकलने का एक अवसर है।कार्यक्रम की सह निदेशक डॉ. नीतू जैन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ दीक्षांत समारोह का समापन हुआ।

 

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD