Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 28 Apr 2020

Last updated on: Apr 28, 2020, 00:00 IST

मुख्य सचिव अनिल खाची की अध्यक्षता में आज यहां राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन की 1700 करोड़ रुपये तथा स्वच्छ भारत मिशन की 246 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदित की गई।मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों की लागत कम करने के लिए आवश्यक कदम समयबद्ध उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि बहाव जल परियोजनाएं तैयार करने को विशेष प्राथमिकता दी जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन राम सुभग सिंह ने कहा कि वन विभाग द्वारा जल शक्ति विभाग के साथ मिलकर पहाड़ी क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए विशेष ढांचे तैयार किए जाएंगे और इनसे गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे उठाऊ पेयजल योजनाओं के लिए व्यय को बचाया जा सकेगा। बैठक में आईटी आधारित एप्लीकेशन का सभी कार्यों में उपयोग करने के निर्देश दिए गए।यह निर्देश भी दिए गए कि प्रदेश स्तर पर ऐसी नियंत्रण प्रणाली की व्यवस्था की जाए, जिसमें डैशबोर्ड के माध्यम से राज्य की पेयजल योजनाओं द्वारा की गई वाटर पंपिंग के डाटा की निगरानी की जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक जनसंख्या वाले ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक का उपयोग सुनिश्चित करते हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएं।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निशा सिंह, सचिव शहरी विकास रजनीश, सचिव जल शक्ति विभाग व ग्रामीण विकास डाॅ. आरएन बत्ता और ईएनसी जल शक्ति विभाग नवीन पुरी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD