Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नवीन चौधरी ने तकनीकी शिक्षा विभाग के कैपेक्स बजट 2020-21 को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की

आईटीआई, पॉलिटेक्निक क्षेत्रों के उन्नयन, ढांचा विकास के लिए 49.58 करोड़ रुपये का आवंटन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 27 Apr 2020

Last updated on: Apr 27, 2020, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने आज तकनीकी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कैपेक्स बजट के तहत विभाग के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सभी प्रयासों को पूरा करने का आह्वान किया।प्रमुख सचिव ने तकनीकी शिक्षा विभाग के वर्ष 2020-21 के कैपेक्स बजट के तहत योजना को अंतिम रूप देने के संबंध में अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश जारी किए। बैठक में निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग सज्जाद हुसैन गनई, वित्तीय सलाहकार/सीएओ टीईडी कुलभूषण, संयुक्त निदेशक योजना टीईडी सपना सलाथिया, लेखा अधिकारी सज्जाद अहमद और तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।वित्त विभाग द्वारा दी गई सीमा के अनुसार, वर्ष 2020-21 के कैपेक्स बजट के तहत योजना को अंतिम रूप देने के अलावा कैपेक्स बजट 2020-21 के तहत चल रहे और नए कार्यों की भौतिक और वित्तीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में, खरीद सहित उन्नयन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कैपेक्स बजट 2020-21 के तहत 49.58 करोड़ रुपये के कुल आवंटन पर चर्चा की गई।

बैठक में यह भी तय किया गया कि कुल आवंटन में से पॉलिटेक्निक क्षेत्र के विकास के लिए 20.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें प्रयोगशालाओं के लिए उपकरणों की खरीद और सामग्री एवं आपूर्ति जैसे अन्य घटक शामिल हैं।बैठक में तय किया गया कि विभाग के आईटीआई क्षेत्र के तहत बुनियादी ढांचे के विकास और उन्नयन के लिए 29.08 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिसमें से आईटीआई क्षेत्र के चालू और अन्य कार्यों के लिए 2.50 करोड़ और मशीनरी, उपकरण, सामग्री और आपूर्ति सहित बुनियादी ढांचे के उन्नयन हेतु 26.58 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।इससे पहले, तकनीकी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विभिन्न निष्पादन एजेंसियों द्वारा विभाग में षुरु की जा रहीं विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को एक दूसरे के साथ समन्वय बनाने पर जोर दिया ताकि चल रही और नई परियोजनाओं पर सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे हो सकें और जम्मू-कश्मीर के छात्रों को बेहतर बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराया जा सके।

 

Tags: Navin Kumar Choudhary , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD