Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

विजीलैंस ब्यूरो ने अगली कतार में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों को फेस शील्ड बाँटे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 23 Apr 2020

Last updated on: Apr 23, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 के महामारी के विरुद्ध लड़ाई में योगदान देने वाले पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एस.ए.एस. नगर में सिविल सर्जन कार्यालय में अगली कतार में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फेस शील्ड बाँटे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य डायरैक्टर-कम-एडीजीपी विजीलैंस ब्यूरो, श्री बी.के. उप्पल के निर्देशों के अनुसार फ्लाइंग स्कुएड की टीमें पहले से ही लोगों को पेश आ रही समस्याओं की निगरानी के लिए गठित कर दीं गईं हैं और लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए कदम उठाए गए हैं। इस सम्बन्ध में ब्यूरो की टीमें जरूरतमंद लोगों को राशन भी मुहैया करवा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि एआईजी आशीष कपूर के नेतृत्व में विजीलैंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्कुएड-1 की टीमों ने आज स्वास्थ्य विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को किसी भी किस्म के वायरस के हमले से बचाने के लिए फेस शील्ड बाँटे। इसके अलावा एआईजी आशीष कपूर ने सिविल सर्जन को इस कोविड-19 लड़ाई में अगली कतार में काम कर रहे अन्य स्टाफ / अधिकारियों के लिए ऐसे फेस शील्डों की ज़रूरत संबंधी पूछा है और भविष्य में ज़रूरत के अनुसार और शील्ड मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को उत्साहित किया और उनको स्वयं की सुरक्षा रखते हुए सख्त मेहनत करने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि यदि आपको अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान कोई भी मुश्किल पेश आती है तो विजीलैंस ब्यूरो हमेशा आपके साथ खड़ा है। टीम में अन्यों के अलावा डीएसपी गुरविन्दर पाल सिंह, इंस्पेक्टर सुखमिन्दर सिंह, रीडर / एआईजी अमरीक सिंह, जि़ला महामारी रोकथाम अधिकारी डॉ. रेनू सिंह, डॉ. हरमन कौर, डीएमसी डॉ. दलजीत सिंह, स्वास्थ्य इंस्पेक्टर भुपिन्दर सिंह, डीएचओ डॉ. सुभाष और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं।

 

Tags: Vigilance Bureau , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD