Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्राईवेट अस्पतालों के बारे में सरकारी नीति स्पष्ट करे कांग्रेस सरकार -प्रो. बलजिन्दर कौर

पीजीआई समेत पंजाब के सरकारी अस्पतालों में अन्य बीमारियों के मरीजों को हो रही हैं भारी दिक्कतें-जै कृष्ण सिंह रोड़ी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगड़ , 22 Apr 2020

Last updated on: Apr 22, 2020, 00:00 IST

विश्व-व्यापक महामारी कोरोना-वायरस के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वह प्राईवेट अस्पतालों को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करे। इसके साथ ही ‘आप’ ने पीजीआई चण्डीगढ़ समेत राज्य के सरकारी अस्पतालों में अन्य बीमारियों से पीडित मरीजों की हो रही परेशानी का मामला कैप्टन सरकार के ध्यान में लाया है।पार्टी हैडक्वाटर से जारी बयान के द्वारा पार्टी की मुख्य प्रवक्ता और विधायका प्रो. बलजिन्दर कौर और गड़शंकर से विधायक जै कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि सरकारों की अस्पष्ट नीतियां और असंवेदनशील फैसलों के कारण न केवल कोरोना बल्कि अन्य बीमारियों से पीडित मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि कैप्टन सरकार स्पष्ट करे कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए प्राईवेट अस्पतालों के बारे में सरकार की क्या नीति है? क्या सरकार निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की इजाजत देती है? क्या सरकारी अस्पतालों में कोरोना के इलाज और मरीजों की संभावी संख्या के मद्देनजर जरुरी बैड और संतुष्टीजनक प्रबंध हैं? तो क्या किसी भी मरीज को प्राईवेट अस्पताल जाने की ही जरूरत न पड़े? क्या सरकार अब तक प्राईवेट अस्पतालों में कोरोना का इलाज करवा रहे मरीजों के इलाज का बिल्कुल वित्तीय बोझ नहीं उठाऐगी?

प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार को ऐसे संकट के मौके दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार से सबक लेकर स्पष्ट नीति घोषित करनी चाहिए। जिस तरह दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में कोरोना के संतुष्टीजनक प्रबंध होने के कारण किसी को प्राईवेट अस्पताल में कोरोना के इलाज की इजाजत नहीं है और जिन प्राईवेट अस्पतालों के पास कोरोना के इलाज के लिए संतुष्टीजनक प्रबंध थे, उनको दिल्ली सरकार ने अपने पैनल पर लेकर मरीजों को मुफ्त इलाज और टेस्टिंग की सुविधा दी हुई है, उसी तरह पंजाब में भी होना चाहिए, क्योंकि पंजाब के बहुत से सरकारी अस्पताल डाक्टरों और जरूरी समान के पक्ष से खुद बीमार हैं, जबकि काफी संख्या में अच्छी सुविधाओं के साथ लैस प्राईवेट अस्पतालों ने कोरोना के खौफ में अपने दरवाजे आम बीमारियों के मरीजों के लिए भी बंद कर लिए हैं। ऐसे सभी प्राईवेट अस्पतालों को सरकार अपने कंट्रोल के अधीन ले कर लोगों के लिए तुरंत इलाज और बड़े स्तर पर टेस्टिंग मुहिम शुरु करे।विधायक जै कृष्ण सिंह रोड़ी ने पीजीआई समेत सरकारी अस्पतालों में अन्य बीमारियों के लिए ओ.पी.डी और एमरजैंसी सेवाएं बहाल करने की मांग रखी। 

 

Tags: Prof Baljinder Kaur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD