Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उच्च न्यायालय ने महिलाओं, लड़कियों पर लॉकडाउन के नकारात्मक प्रभाव का स्वतः संज्ञान लिया

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में सभी न्यायालयों को घरेलू अत्याचार के मामलों से तत्काल निपटने का निर्देश दिया गया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 18 Apr 2020

Last updated on: Apr 18, 2020, 00:00 IST

जम्मू व कश्मीर उच्च न्यायालय ने आज आदेश दिया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सभी न्यायालय घरेलू शोषण के मामलों को तत्काल जरूरी मानेंगे और प्रक्रिया के संबंध में जारी परिपत्रों के अनुसार सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए मामलों के साथ आगे बढ़ेंगे।कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के महिलाओं और लड़कियों पर नकारात्मक प्रभाव के बारे में स्वतः संज्ञान लेते हुए, मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायधीष राजेश ओसवाल ने आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने अपने संबंधित निवासियों के मामले की सुनवाई की।न्यायालय ने इस बिंदु पर प्रकाश डाला कि विश्व स्तर पर यह देखा गया है कि महिलाओं और लड़कियों के लिए महामारी के प्रतिकूल सामाजिक और आर्थिक परिणाम विनाशकारी हैं।उच्च न्यायालय ने सचिव, समाज कल्याण विभाग, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सरकारों और सदस्य सचिव जेकेएसएलएसए को कोविड-19 लॉकडाउन के कार्यान्वयन के कारण महिलाओं पर घरेलू या किसी अन्य प्रकार की हिंसा के संबंध में उठाए गए कदमों के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए। न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में विभिन्न देशों द्वारा उठाए गए कई उपचारात्मक उपायों की जांच करने का निर्देश दिया और दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में घरेलू हिंसा के पीड़ितों के कष्टों को कम करने के लिए आवश्यकताओं और कदमों के संबंध में एक विचार करने के लिए कहा।कोर्ट ने निर्देश दिया कि अगली तारीख से पहले इसके उपायों, उठाए जा रहे कदमों की एक रिपोर्ट पेष की जानी चाहिए।इसके अलावा, जम्मू व कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को घरेलू हिंसा के मामलों से संबंधित सभी मामलों की सूची के लिए संपर्क करने के लिए निर्देशित किया गया जो केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस स्टेषनों में या न्यायालयों में शिकायत के रूप में लंबित हैं। न्यायालय कहता है कि जम्मू व कश्मीर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव इस संबंध में पुलिस और पैरा विधिक स्वयंसेवकों की सहायता ले सकते हैं।

 

Tags: High Court , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD