Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

छात्रों को वर्चुअल क्लास प्रदान की जा रही : सलाहकार के.के.शर्मा

डीएसई, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों को प्रयासों को दोगुना करने के लिए निर्देशित किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 03 Apr 2020

Last updated on: Apr 03, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार के. के. शर्मा ने आज कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्र षासित प्रदेष के छात्रों को वर्चुअल क्लासरूम और डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करने के प्रयासों को दोगुना करने का निर्देश दिया, ताकि उनकी पढ़ाई को नुकसान न हो।सलाहकार ने टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों संभागों के शिक्षा निदेशकों के साथ बातचीत करते हुए ये निर्देष दिये।यह बताया गया कि निदेशालय छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सलाहकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार लगातार प्रयास कर रहे हैं।इसके अलावा, पूरे केंद्र षासित प्रदेष में निजी स्कूलों ने भी इन संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को गृह कार्य देकर शिक्षा विभाग के प्रयासों को पूरा किया है।यह भी बताया गया कि शिक्षक ऑडियो और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों तक पहुँचने के लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म की कोशिश कर रहे हैं। जहाँ भी संभव हो, जूम ऐप और गूगल क्लासेस के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं से छात्रों को अकादमिक सहायता दी जा रही है।सलाहकार को यह भी बताया गया कि वर्तमान परिदृश्य में, स्कूल शिक्षा निदेशालयों ने वर्चुअल स्कूलिंग परियोजना भी शुरू की है जिसमें कुशल और अनुभवी शिक्षकों ने जम्मू-कश्मीर सूचना विभाग के स्टूडियो में पाठ्यक्रम आधारित पाठ वितरित किए हैं और डीडी काशीर चैनल और स्थानीय केबल नेटवर्क के माध्यम से पाठ का प्रसारण किया जाता है।

वर्तमान में, 30 मिनट की दो कक्षाएं प्रतिदिन षाम 04ः00 बजे और 06: 00 बजे प्रसारित की जाती हैं और छात्र अपने कमरे में बैठकर ये पाठ देख सकते हैं।यह भी बताया गया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय कुछ विषयों पर कुछ हद तक शिक्षण पाठों को अपलोड करने के लिए यू टयूब चैनलों का उपयोग कर रहे हैं। एमएचआरडी का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म दिक्षा भी उपलब्ध है, जो शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को निर्धारित स्कूल पाठ्यक्रम से संबंधित आकर्षक सामग्री प्रदान करता है। सलाहकार ने स्कूली शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए दोनों निदेशकों को डीडी काशीर चैनल में प्रसारित होने वाली कक्षाओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए कहा और संबंधितों की जानकारी के लिए स्थानीय समाचार पत्रों और विभाग की वेबसाइटों में तीन दिन पहले अग्रिम अनुसूची प्रकाशित करने के निर्देश दिए।सलाहकार ने माता-पिता और छात्रों से विभिन्न प्लेटफार्मों में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और शैक्षिक सामग्री का उपयोग करने की भी अपील की, ताकि छात्र अपडेट रहें और उनकी पढ़ाई में तकनीकी हस्तक्षेप से लाभान्वित हों।बाद में, सलाहकार ने उच्चतर शिक्षा सचिव और जम्मू और कश्मीर के विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों के साथ विभिन्न ऑनलाइन पहलों और भविष्य में किए जाने वाले नए कदमों के बारे में बातचीत की। 

 

Tags: Kewal Krishan Sharma , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD