Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर देंगे कोविड-19 वायरस के लक्षणों की जानकारी : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 30 Mar 2020

Last updated on: Mar 30, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से प्रदेश के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए निर्देश दिए कि कोविड-19 वायरस संक्रमण के दृष्टिगत कुछ होटलों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं को चिन्हित किया जाए जहां लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ क्वारंटीन किया जा सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्वारंटीन केन्द्रों में रखे गए लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जाए और इन केन्द्रों में सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने संकट की इस घड़ी में पूर्ण समर्पण के साथ बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए डाक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वच्छता कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि हमें इन लोगों का मनोबल बनाए रखने में सहयोग देने की आवश्यकता है ताकि वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण से अपना कार्य कर सकें।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहली अपै्रल, 2020 से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर कोविड-19 वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस अभियान के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ता दो लोगों के दल के साथ गांवों में घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल कर इसे गूगल फार्म पर विभाग को सांझा करेंगे। यह अभियान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगा और अभियान के उपरान्त संदिग्ध व्यक्तियों की स्वास्थ्य जाच की जाएगी।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के बाहर और प्रदेश के भीतर यात्रा करने वाले लोगों की पहचान के लिए पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय शहरी निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहायता ली जाए। इससे राज्य सरकार को ऐसे लोगों की पहचान करने और उन्हें घर अथवा संस्थागत क्वारंटीन में रखने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्तों को होम डिलीवरी प्रणाली पर विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि इससे समुचित सामाजिक दूरी बनाए रखने में सफलता मिलेगी। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को उनके घरों के समीप आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए पंचायती राज संस्थानों को शामिल किया जाए। उन्होंने स्वयंसेवियों का भी आह्वान किया कि लोगों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए आगे आएं।उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस माह सेवानिवृत्त होने जा रहे तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, कानूनगो और पटवारियों को एक माह का सेवा विस्तार दिया जाएगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कोई व्यक्ति अगर बाहरी राज्यों से यहां आया है तो उसकी पहचान कर 14 दिनों के लिए निगरानी और क्वारंटीन में रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रदेश में स्थिति की निगरानी के लिए राज्य और जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस वायरस के बारे में लोगों को विभिन्न माध्यमों से शिक्षित और जागरूक किया जा रहा है और इस कार्य में पंचायती राज संस्थानों व स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 3085 लोगों को कोरोना वायरस से निगरानी के लिए रखा गया जिनमें से 937 लोगों ने 28 दिनों की आवश्यक निगरानी अवधि पूरी कर ली है। कोविड-19 वायरस के लिए आज टाण्डा मेडिकल कालेज में 13 और आईएमसी शिमला में तीन सेम्पल लिए गए और सभी नेगेटिव पाए गए हैं। इस वायरस के लिए प्रदेश में अभी तक कुल 212 लोगों की जांच की गई है।मुख्य सचिव अनिल खाची ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि प्रशासन कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति में लोगां को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने कहा कि पुलिस को सक्षम प्राधिकरण द्वारा लोगां को जारी किए गए मान्य पास का सम्मान करना चाहिए और बिना कारण उन्हें परेशान न किया जाए।अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार एवं आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा एवं ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडु, सचिव रजनीश व अक्षय सूद तथा निदेशक सूचना एंव जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD